होम / बिजनेस / क्या चीन की आर्थिक सुस्ती भारत को करेगी प्रभावित? सरकार ने दिया ये जवाब

क्या चीन की आर्थिक सुस्ती भारत को करेगी प्रभावित? सरकार ने दिया ये जवाब

चीन इस वक्त काफी बुरे दौर से गुजर रहा है. हाल के दिनों चीन में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई है, जिसका असर उद्योगों पर भी पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया को आंख दिखाने वाला चीन इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है. उसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या चीन की आर्थिक सुस्‍ती से भारत प्रभावित होगा? सरकार ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है. बता दें कि अप्रैल-जून 2022 में चीन की आर्थिक विकास दर 0.4 फीसदी रही है. 

वित्‍त सचिव ने बताई वजह
वित्‍त सचिव टीवी सोमनाथन (TV Somnathan) का कहना है कि चीन की आर्थिक सुस्ती का भारत पर खास असर नहीं पड़ेगा. उनके मुताबिक, इसकी प्रमुख वजह यह है कि भारत अपने पड़ोसी चीन से भारी मात्रा में आयात करता है. इस तरह, चीन के स्लोडाउन से भारत बहुत प्रभावित होने वाला नहीं है. वित्त सचिव ने यह बात ऐसे समय कही है, जब भारत के आर्थिक विकास के लिहाज से अच्छी खबर आई है. भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक विकास दर हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है. उसकी आर्थिक विकास दर चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही है.

दूसरों से कम प्रभाव
टीवी सोमनाथन ने बाते है कि देश इस साल के राजकोषीय घाटे के लक्ष्‍य को हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है. चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इससे भारत के निर्यात पर बहुत असर पड़ने की संभावना कम है. क्योंकि चीन से भारत भारी मात्रा में आयात करता है. लिहाजा, भारत के लिए क्षेत्र के दूसरे मुल्‍कों की तुलना में चीन की सुस्‍ती कम अहमियत रखती है.

गंभीर बिजली कटौती 
सोमनाथन ने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7 फीसदी से ज्‍यादा की विकास दर हासिल करने की ओर बढ़ रही है. गौरतलब है कि चीन इस वक्त काफी बुरे दौर से गुजर रहा है. हाल के दिनों चीन में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई है, जिसका असर उद्योगों पर भी पड़ा है. कई शहरों में कारखाने बंद हो गए हैं. दरअसल, चीन के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सूखे की स्थिति की वजह से जलाशयों में पानी की कमी हो गई है, जिससे पनबिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है. इसके बाद से बिजली की कटौती की जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

9 hours ago