होम / बिजनेस / बाजार में चौतरफा खरीदारी, घरेलू अर्थव्यवस्था के संकेत मजबूत, आज कहां निवेश रहेगा फायदेमंद?

बाजार में चौतरफा खरीदारी, घरेलू अर्थव्यवस्था के संकेत मजबूत, आज कहां निवेश रहेगा फायदेमंद?

बुधवार को BSE सेंसेक्स 283.29 अंक चढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव के बाद दमदार वापसी की. शुरुआती कमजोरी के बावजूद अंतिम घंटे में आई व्यापक खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 283.29 अंक चढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर पहुंच गया. एआई से जुड़ी थीम और चुनिंदा सेक्टरों में लिवाली ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी चमक

बाजार की शुरुआत सपाट रही, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली, जिससे पिछले दो दिनों की तेजी थमती नजर आई. हालांकि, अंतिम घंटे में बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी बढ़ने से सूचकांकों ने मजबूती के साथ दिन का समापन किया. निफ्टी आईटी को छोड़कर अधिकांश सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ. सेक्टरवार प्रदर्शन में मेटल, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शेयरों ने बढ़त बनाई, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में रहा.

किन शेयरों ने दिखाई ताकत

सेंसेक्स पैक में Tata Steel, ITC Limited, Axis Bank, Mahindra & Mahindra और Larsen & Toubro के शेयरों में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर Tech Mahindra, Infosys, HCL Technologies और TCS में गिरावट देखी गई.

बाजार में तेजी की वजह क्या रही

विश्लेषकों के अनुसार, सतर्क शुरुआत के बाद अंतिम घंटे में आई चौतरफा खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. बैंकिंग और वित्तीय शेयर परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार की उम्मीदों से मजबूत रहे. वहीं एफएमसीजी कंपनियों में भी स्थिर मांग के संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. आईटी सेक्टर पर एआई आधारित प्रतिस्पर्धा और मार्जिन दबाव की आशंकाओं का असर दिखा. हालांकि, निफ्टी 500 कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के अनुरूप रहने से घरेलू अर्थव्यवस्था की स्थिरता के संकेत मिले हैं.

आज इन शेयरों में दिखी जोरदार खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में जिन शेयरों में मजबूत लिवाली दर्ज की गई, उनमें E2E Networks, Netweb Technologies, Godfrey Phillips India, EaseMyTrip और Akash Infra Projects शामिल हैं. करीब 112 शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया. यह बाजार में सकारात्मक रुझान का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दबाव

दूसरी ओर, GE Power India, Bharat Seats और Brainbees Solutions सहित कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया. बाजार की मौजूदा चाल यह दर्शाती है कि सेक्टर आधारित रणनीति फायदेमंद साबित हो सकती है. बैंकिंग, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में फिलहाल मजबूती के संकेत हैं, जबकि आईटी सेक्टर में सतर्कता जरूरी है.

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार आज बाजार में कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते 11 प्रमुख शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है. इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Limited और उसकी सब्सिडियरी को NHAI से दो साल के लिए डिबारमेंट मिला है, जबकि Bharat Electronics Limited 27 फरवरी को अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी. Larsen & Toubro ने Nvidia के साथ मिलकर इंडिया AI मिशन के तहत गीगावॉट स्तर की AI फैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा की है. Hindustan Unilever Limited ने प्रीमियम ब्यूटी और होम केयर सेगमेंट में क्षमता विस्तार के लिए ₹2,000 करोड़ निवेश को मंजूरी दी है, वहीं BL Kashyap and Sons Limited को ग्रेटर नोएडा में ₹300 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है. Tejas Networks Limited को दूरसंचार विभाग से ₹69.97 करोड़ का PLI इंसेंटिव प्राप्त हुआ है. NBCC (India) Limited ने ₹1 फेस वैल्यू पर 12% (₹0.12) तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. Jindal SAW Limited का API लाइसेंस अस्थायी रूप से सस्पेंड हुआ है. TVS Motor Company Limited ने इंडोनेशिया में 10 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार किया है. फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences Limited को Bosentan टैबलेट के लिए US FDA की अंतिम मंजूरी मिली है, जबकि Pace Digitek Limited की सब्सिडियरी को सऊदी अरब से 13.5 लाख डॉलर का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. इन तमाम खबरों के चलते इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

7 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

8 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

8 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

11 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

12 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

8 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

8 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

7 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

15 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

11 hours ago