होम / बिजनेस / कोर्ट पहुंची एलन मस्क की 'ट्रांस' बेटी, उसे क्यों है अपने पिता के नाम से नफरत?

कोर्ट पहुंची एलन मस्क की 'ट्रांस' बेटी, उसे क्यों है अपने पिता के नाम से नफरत?

याचिका में मस्क की बेटी ने कहा है, 'मैं अपना नाम बदलवाना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि मुझे पुरुष के बजाए स्त्री के रूप में पहचाना जाए.'

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

वाशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की बेटी ट्रांसजेंडर है, जिसका नाम है जेवियर अलेक्जेंडर मस्क. उसने अमेरिकी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. याचिका में अलेक्जेंडर मस्क ने अपना जेंडर और नाम बदलने की गुहार लगाई है. जेवियर ने अप्रैल में लॉस एंजिल्स काउंटी में ये अर्जी दी थी, जो अब मीडिया के सामने आई है. लड़के से लड़की बनी मस्क की बेटी ने अपना नया नाम विवियन जेना विल्सन रखा है. कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार 18 साल की हो चुकीं जेवियर को अब नया नाम दे दिया गया है.

याचिका में मस्क की बेटी ने क्या कहा?
याचिका में मस्क की बेटी ने कहा है, 'मैं अपना नाम बदलवाना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि मुझे पुरुष के बजाए स्त्री के रूप में पहचाना जाए और किसी भी तरह से मेरी पहचान मेरे जैविक पिता एलन मस्क से न हो, क्योंकि मैं उनके साथ नहीं रहती हूं.'

2000 में कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन से शादी
बता दें कि मस्क ने साल 2000 में कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन से शादी की थी. 2004  IVF की मदद से जेवियर और उसके जुड़वा भाई का जन्म हुआ था. दो साल बाद मस्क और विल्सन IVF के जरिए तीन बेटों के पैरेंट्स बने थे. फिर 2008 में एलन मस्क और जस्टिन विल्सन का तलाक हो गया.

इसलिए पिता के नाम से नफरत
अब 18 साल की हो चुकीं जेवियर ने मां के सरनेम पर ही अपना नाम रखा है. बेटी के नाम और जेंडर बदलने की अर्जी दायर करने के एक माह बाद मई में मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को अपना समर्थन दिया था. बता दें कि रिपब्लिकन सांसद अमेरिका में ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को सीमित करने का समर्थन करते हैं. इतना ही नहीं, मस्क ने ट्रांसजेंडर्स के अपने पसंदीदा नाम चुनने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी थी. मस्क ने साल 2020 में एक ट्वीट में कहा था, "मैं पूरी तरह से ट्रांस का समर्थन करता हूं, लेकिन ये सभी सर्वनाम एक सौंदर्य दुःस्वप्न हैं."

हाल ही में मस्क और उनकी नई गर्लफ्रेंड की तस्वीरें वायरल हुई थीं. मस्क को फ्रांस में ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट के साथ लंच पर देखा गया था, जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं. बता दें कि 27 साल की नताशा 50 साल के मस्क की अब तक की सबसे कम उम्र की गर्लफ्रेंड हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.