होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि सुस्त नजर आ रहे Vodafone Idea के शेयरों में अचानक आ गई जान?

ऐसा क्या हुआ कि सुस्त नजर आ रहे Vodafone Idea के शेयरों में अचानक आ गई जान?

वोडाफोन आइडिया के शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. बुधवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. BSE सेंसेक्स जहां 259.12 अंक का गोता लगा गया. वहीं, NSE निफ्टी में भी 90.45 अंकों की गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इस गिरते हुए मार्केट में भी Vodafone Idea के शेयरों में शानदार तेजी रिकॉर्ड हुई. कुछ दिन पहले तक सुस्त नजर आ रहा कंपनी का शेयर आज करीब 14% उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी भी आई. मार्केट की क्लोजिंग बेल बजने पर कंपनी के शेयर 8.44% की बढ़त के साथ 12.85 रुपए पर पहुंच गए थे. 

इस वजह से मिला सपोर्ट
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी की वजह एक खबर है. इस खबर से वित्तीय संकट से गुजर रही कंपनी को फाइनेंशियल सपोर्ट मिलने की उम्मीद जगी है. 26 अक्टूबर को कंपनी का शेयर BSE पर 1.20% की गिरावट के साथ 10.88 रुपए पर बंद हुआ था और अब यह 12.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के मैनेजमेंट ने तिमाही नतीजों की घोषणा पर बताया है कि प्रमोटर्स ने 2 हजार करोड़ रुपए की फंडिंग का वादा किया है और ऐसा इसी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2023 में हो जाएगा. मैनेजमेंट के इस बयान से निवेशकों को कंपनी के भविष्य को लेकर उम्मीद जगी है, इसलिए Voda Idea के शेयर उड़ान भर रहे हैं.

ये भी रही तेजी की वजह 
कंपनी प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि एक प्रमोटर ग्रुप Vodafone Idea की देनदारियों से निपटने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 2 हजार करोड़ तक की मदद करने के लिए तैयार है. मैनेजमेंट के मुताबिक, एक्सटर्नल इक्विटी इनवेस्टमेंट में सफलता के बाद बैंकों के साथ डेट फंडिंग पर बातचीत शुरू की जाएगी. एक्सपर्ट मानते हैं कि 5G को लेकर कंपनी की योजना से भी उसके शेयरों को अच्छा सपोर्ट मिला है. वोडा-आइडिया का कहना है कि वेंडर्स से बातचीत चल रही है और फंडिंग मिलते ही 5G लॉन्च करने का काम शुरू हो जाएगा. गौरतलब है कि 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' में कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा था कि अगली कुछ तिमाहियों में 5G लाने के लिए निवेश किया जाएगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

59 minutes ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें