✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या है 24Seven में, जो अपना बनाने को बेताब हैं Tata, Ambani और Damani? 

ऐसा क्या है 24Seven में, जो अपना बनाने को बेताब हैं Tata, Ambani और Damani? 

साल 2005 में 24Seven की शुरुआत हुई थी. इस रिटेल चेन के स्टोर्स में किराना से लेकर बहुत कुछ मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत का रिटेल बाजार काफी बड़ा है और आने वाले सालों में इसके तेजी से विस्तार करने की संभावना है. एक रिपोर्ट बताती है कि अगले दशक में भारत का रिटेल सेक्टर 9 से 10 प्रतिशत की दर से बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. यही वजह है कि इस सेक्टर में पहले से मौजूद कंपनियां अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने में जुट गई हैं. इसी कड़ी में टाटा, मुकेश अंबानी और राधाकिशन दमानी रिटेल ग्रोसरी चेन 24सेवन (24Seven) को अपना बनाना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो तीनों दिग्गज कारोबारियों की नजर घाटे में चल रही 24Seven पर है.

यहां मौजूद है कंपनी
24सेवन (24Seven) का मालिकाना हक के.के. मोदी ग्रुप के निवेश वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) के पास है. 24सेवन के दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), पंजाब और हैदराबाद में करीब 145 स्टोर हैं. कंपनी ने काफी समय पहले ही अपने स्टोर्स की संख्या को 200 करने का टारगेट रखा था, लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाई. 24Seven के स्टोर्स उम्मीद के अनुरूप सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं. इसलिए Godfrey Phillips ने इस कारोबार से बाहर निकलने का फैसला लिया है.  

क्यों खास है 24Seven?
साल 2005 में 24Seven की शुरुआत हुई थी. इस रिटेल चेन के स्टोर्स में किराना से लेकर स्टेपल, स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ मोदी ग्रुप के ब्यूटी ब्रैंड के उत्पाद भी मिलते हैं. साथ ही इसके कुछ बड़े स्टोर्स पर रेडी-टू-ईट फूड काउंटर भी हैं, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है. हालांकि, तमाम खासियतों के बावजूद स्टोर्स Godfrey Phillips के मनमुताबिक भीड़ खींचने में पूरी तरह सफल नहीं रहे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि घाटे के बावजूद 24सेवन फॉर्मेट का विस्तार संभव है, क्योंकि ग्रोसरी रिटेल सेक्टर में काफी तेजी दिखने को मिल रही है. यही वजह है कि टाटा समूह की ट्रेंट, मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल और राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्केट्स इसे खरीदने की दौड़ में हैं.

ये भी पढ़ें - Adani के लिए सब अच्छा ही अच्छा, दौलत बढ़ रही और विदेशी निवेशकों का भरोसा भी!

कई ग्रुप्स से चल रही बात
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोदी ग्रुप की टाटा ट्रेंट, रिलायंस रिटेल और एवेन्यू सुपरमार्केट्स के साथ बातचीत चल रही है. गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वो घाटे में चल रही 24सेवन चेन से बाहर निकलने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी ने रिटेल बिजनेस डिवीजन की विस्तृत समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है. 24सेवन का वैल्यूएशन एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर सहमति बनाने की कोशिश में Godfrey Phillips जुटी हुई है. 

इस तरह मिलेगा फायदा
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ग्रोसरी चेन स्टार बाजार को ऑपरेट करती है और अपने इस कारोबार को बढ़ाना चाहती है. इसी तरह, रिलायंस रिटेल वेंचर्स भारत में 7-इलेवन स्टोर चलाती है. इस अमेरिकी कंपनी के साथ रिलायंस की पार्टनरशिप है और इसके करीब 50 स्टोर हैं. रिटेल चेन डीमार्ट चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स भी 24सेवन को खरीदकर अपने कारोबार का विस्तार करने की कोशिश में है. राधाकिशन दमानी के Dmart आज रिटल सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान रखता है. दमानी ने नवी मुंबई में सस्ती जमीन खरीदकर साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था और आज इसके देश में 365 स्टोर्स हैं. डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है. दमानी DMart स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago