✕

होम / बिजनेस / मोदी सरकार की वापसी से चहक रहे इस कंपनी के शेयरों को लगी किसकी नजर?

मोदी सरकार की वापसी से चहक रहे इस कंपनी के शेयरों को लगी किसकी नजर?

भारत के विंड मैन कहे जाने वाले दिवंगत तुलसी तांती की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार (Modi Govt) की वापसी से चहक रहे सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. विंड टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही लुढ़क गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसमें सीधे 5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 47.35 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में इसने कुछ रिकवरी भी की. खबर लिखे जाने तक Suzlon का शेयर 4.73% के नुकसान के साथ 47.54 रुपए पर कारोबार कर रहा था. 

ये है गिरावट की वजह
लोकसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन यानी 4 जून को बाजार में आई गिरावट के बाद Suzlon के शेयर तेजी से दौड़ रहे थे. लेकिन आज इनमें गिरावट का माहौल है. इस गिरावट की वजह कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में हुआ एक इस्तीफा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजलॉन एनर्जी के इंडीपेंडेंट डायरेक्टर मार्क डिसीडीलर ने कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे की खबर वीकेंड पर आई थी. लिहाजा आज जैसे ही बाजार खुला कंपनी के शेयरों में नरमी नजर आने लगी.

नुवामा है बुलिश
हालांकि, इस गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म नुवामा सुजलॉन के शेयरों को लेकर बुलिश है. फर्म ने Suzlon Energy के शेयर को बाय रेटिंग दी है और इसका टार्गेट प्राइज 53 रुपए सेट किया है. नुवामा का मानना है कि इंडीपेंडेंट डायरेक्टर मार्क ने जो मुद्दे उठाए हैं, वह बहुत सॉफ्ट और प्रोसेस ओरिएंटेड हैं. मार्क ने सुजलॉन ग्रुप के चेयरमैन विनोद तांती को भेजे इस्तीफे में कहा है कि वह पिछले 18 महीने में सुजलॉन के ऑपरेशनल और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं, लेकिन कई स्थितियां ऐसी भी आई हैं, जहां कॉरपोरेट गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं. बता दें कि नुवामा ने इस साल मई के आखिर में सुजलॉन एनर्जी का कवरेज शुरू किया था.

अब तक दिया शानदार रिटर्न
सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों ने अपने निवेशकों को अब तक शानदार रिटर्न दिया है. 2024 के छह महीनों में यह 23.53% चढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 210.85% है. सुजलॉन के शेयर 12 जून 2023 को 15.29 रुपए पर मिल रहे थे और आज 47 रुपए के पार निकल गए हैं. बीते 5 सालों में इस शेयर ने 1,164.89% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 52.10 रुपए है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

18 hours ago