होम / बिजनेस / Apple की मांग में आखिर क्‍यों हुई इतनी बड़ी गिरावट? क्‍या है इसकी वजह

Apple की मांग में आखिर क्‍यों हुई इतनी बड़ी गिरावट? क्‍या है इसकी वजह

जानकार मानते हैं कि इसके पीछे की जो सबसे बड़ी वजह है वो ये है कि पिछले कुछ समय में IT सेक्‍टर में आई मंदी के कारण लोगों ने खर्च कम कर दिया है. इसके कारण शिपमेंट में दो अंकों की गिरावट आई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर की कंपनियों में कॉस्‍ट कटिंग में हो रही कमी के कारण जहां ले ऑफ हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर जो लोग काम कर रहे हैं अब उन्‍होंने भी खर्च करने में कटौती कर दी है. इसका असर अलग-अलग कंपनियों के उत्‍पादन और बाजार पर पड़ता है. अब खबर ये आई है कि Apple Inc. के पर्सनल कंप्यूटर शिपमेंट में पहली तिमाही में 40.5% की गिरावट आई, जो पीसी मैन्‍यूफैक्‍चर्स के लिए इस साल की कठिन शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है.

सभी के शिपमेंट में हुई है कमी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IDC की हालिया रिपोर्ट कहती है कि ये गिरावट सिर्फ APPLE में ही नहीं है बल्कि ये गिरावट दूसरी कंपनियों के शिपमेंट में भी देखने को मिल रही है. हालिया रिपोर्ट कहती है कि  सभी पीसी निर्माताओं द्वारा शिपमेंट 29% से 56.9 मिलियन यूनिट तक गिर गया. सबसे बड़ी बात ये है कि ये 2019 के शुरुआती स्तर से भी नीचे गिर गया.  लेकिन बावजूद इसके इस बाजार की टॉप कपंनियों में शामिल Lenovo ग्रुप लिमिटेड और डेल टेक्नोलॉजीज इंक ने 30% से अधिक की गिरावट दर्ज की, जबकि HP इंक 24.2% नीचे था. बाजार की हालत ये है कि कोई भी इस मंदी से नहीं बचा है. बाजार में मांग इतनी कम  हो गई है कि Asustek Computer Inc. 30.3% की गिरावट के साथ टॉप 5 से बाहर हो गई.

पिछले साल बढ़ गया था खर्च 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिसर्च फर्म का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कंज्‍यूमर खर्च कम हो गया है जो कि पिछले साल लगभग डबल डिजिट में पहुंच गया था. इसके कारण शिपमेंट में गिरावट आई है और दुनिया की अग्रणी मेमोरी चिप आपूर्तिकर्ताओं के बीच माल जमा हो रहा है. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने पिछले हफ्ते ये कहा कि 2009 के बाद सबसे कम मुनाफा होने के कारण वो अपने मेमोरी उपकरणों के उत्‍पादन में कमी करने जा रहा है. 

तीसरे और चौथे क्‍वार्टर से है उम्‍मीद 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईडीसी के अनुसंधान प्रबंधक जितेश उबरानी ने कहा, पिछले कुछ महीनों में चैनल इन्वेंट्री कम होने के बावजूद अभी भी ये बेहतर चार से छह सप्ताह की सीमा से ऊपर बना हुआ है. बावजूद इन परिस्थितियों के कंपनियां उम्‍मीद कर रही हैं कि आने वाले तीसरे और चौथे क्‍वार्टर में भारी छूट के साथ उनके लिए स्थिति अनुकूल बनेगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडस्‍ट्री को एक उम्मीद यहां से दिख रही है कि कम होती मांग कंपनियों को और समय दे पाएगी क्‍योंकि कई कंपनियां अपने कारखाने चीन के बाहर लगाने को लेकर विकल्‍प तलाश रहे हैं. वाशिंगटन डीसी और चीन के बीच पैदा होते तनाव के कारण Apple धीरे-धीरे अपनी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग लोकेशन में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है. IDC के शोधकर्ता 2024 में इस बात को लेकर उम्‍मीद कर रहे हैं  कि उम्र बढ़ने वाले हार्डवेयर से बाजार में बदलाव आएगा और स्थिति सुधरेगी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह