होम / बिजनेस / Stock Market आज क्यों मना रहा है छुट्टी, आखिर क्यों नहीं होगी Trading?

Stock Market आज क्यों मना रहा है छुट्टी, आखिर क्यों नहीं होगी Trading?

दिवाली के मौके पर हुई मुहूर्त ट्रेडिंग में मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि सोमवार को इसमें गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखने को मिली. ऐसे में यदि आप आज बाजार से कुछ पैसा कमाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वो मुमकिन नहीं होगा, क्योंकि आज स्टॉक मार्केट बंद है. दरअसल, दिवाली बलि प्रतिपदा (Diwali Balipratipada) के मौके पर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. BSE और NSE सहित फॉरेक्स मार्केट (Forex Market) और कमोडिटी मार्केट (Commodity Market) में भी कारोबार नहीं होगा. इसी तरह, मल्टी-कमोडिटी भी पहले हाफ में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में 5.00 बजे खुलेगा. 

कोई कामकाज नहीं होगा
बलि प्रतिपदा या बलि पड़वा का हिंदूधर्म में महत्वपूर्ण स्थान है. इस दिन असुर राजा बलि की पूजा की जाती है. बलि प्रतिपदा को भगवान विष्णु के वामन अवतार की राक्षस राज बलि पर विजय के जश्न के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन से गुजराती नववर्ष की भी शुरुआत होती है. आज शेयर बाजार में किसी भी तरह का कामकाज नहीं होगा. उदाहरण के तौर पर 14 नवंबर को इन्वेस्टर्स के कमोडिटी अकाउंट बैलेंस में 13 नवंबर को हुआ प्रॉफिट शामिल नहीं होगा. इसी तरह, 14 नवंबर को निकाला गया फंड 15 नवंबर को प्रोसेस होगा और निवेशकों को फंड 16 नवंबर को मिलेगा. बता दें कि इस पूरे कैलेंडर ईयर में इक्विटी मार्केट्स में पूरी 15 छुट्टियां हैं, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हैं.

कायम नहीं रही बढ़त
दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में बढ़त देखी गई थी, जो उसने कल गंवा दी. सोमवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 325.58 अंक गिरावट के साथ 64,933.87 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82 अंक फिसलकर 19,443.55 के लेवल पर बंद हुआ.  भारतीय शेयर बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) लगातार पूंजी निकाल रहे हैं. नवंबर में अब तक FPI भारतीय शेयर बाजार से 5,800 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी कर चुके हैं. FPI ने इसके पहले अक्टूबर में 24,548 करोड़ और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपए निकाले थे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली का मुख्य कारण इजरायल-हमास के बीच संघर्ष के साथ अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड में बढ़ोतरी है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें