✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या कर बैठी OP Jindal की ये कंपनी कि SEBI ने लगा दिया जुर्माना?

ऐसा क्या कर बैठी OP Jindal की ये कंपनी कि SEBI ने लगा दिया जुर्माना?

ओपी जिंदल समूह की कंपनी हेक्सा ट्रेडेक्स लिमिटेड के खिलाफ बाजार नियामक सेबी ने कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ओपी जिंदल समूह (OP Jindal) की कंपनी हेक्सा ट्रेडेक्स लिमिटेड (Hexa Tradex Limited), उसके प्रमोटर्स और डायरेक्‍टर्स के खिलाफ कार्रवाई की है. SEBI ने इन पर 35 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. गैर-सूचीबद्धता मानकों सहित अन्य खुलासा नियमों के उल्लंघन पर सेबी द्वारा यह कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने हेक्सा ट्रेडेक्स, उसके चेयरपर्सन राज कमल अग्रवाल, रविंदर नाथ लीखा, विनीता झा, गिरीश शर्मा और प्रवेश श्रीवास्तव पर 2 से 5 लाख तक का जुर्माना लगाया है.

2022 में शुरू हुई थी जांच
इसी तरह, हेक्सा ट्रेडेक्स की प्रमोटर फर्म सिद्धेश्वरी ट्रेडेक्स प्राइवेट लिमिटेड, ईनॉक्स ग्लोबल मल्टीवेंचर्स, ओपेलिना सस्टेनेबल सर्विसेज और JSL लिमिटेड के खिलाफ भी बाजार नियामक ने जुर्माने की कार्रवाई की है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि SEBI ने जुलाई 2022 में मिली शिकायत के आधार पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सूचीबद्ध हेक्सा ट्रेडेक्स लिमिटेड (HTL) की सूचीबद्धता खत्म किए जाने के संबंध में जांच शुरू की थी. इसके बाद सेबी ने गैर-सूचीबद्धता नियमों सहित अन्य मानदंडों के उल्लंघन पर कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था.

ये भी पढ़ें - मानसून के मौसम में पैसों की बरसात करा सकते हैं ये शेयर, चूक न जाए मौका!

अनदेखी बनी आधार
सेबी के आदेश में कहा गया है कि हेक्सा ट्रेडेक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने तर्कसंगत सिफारिशों पर जोर नहीं दिया. हेक्सा ट्रेडेक्स अपनी वित्तीय स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा करने में विफल रही है. कंपनी ने गैर-सूचीबद्धता मानकों, जैसे कि नियमित रूप से शेयरधारकों की बैठकें आयोजित करना, वेबसाइट को अपडेट करना आदि का पालन भी नहीं किया है. इसी तरह, हेक्सा ट्रेडेक्स के प्रमोटरों और निदेशकों ने कंपनी के मामलों में उचित ध्यान नहीं दिया और नियामक आवश्यकताओं का पालन नहीं किया. इस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

क्या करती है कंपनी?
Hexa Tradex केमिकल, आयरन और स्टील से जुड़े उत्पाद बनाती है. ओपी जिंदल समूह की यह कंपनी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट एजेंट कांट्रेक्टर और ब्रोकर के रूप में भी काम करती है. कंपनी के शेयर कल नुकसान में रहे थे. करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 149.69 रुपए पर बंद हुए. इस साल ये शेयर अब तक 2.55% लुढ़क चुका है. जबकि पिछले एक साल में इसने महज 3.31% की बढ़त हासिल की है. यानी अपने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कराहट बिखेरने में Hexa Tradex खासी कामयाब नहीं हो पाई है. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 170.90 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago