होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में आ गई तेजी?

ऐसा क्या हुआ कि कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में आ गई तेजी?

रिलायंस पावर Reliance Group का हिस्सा है. यह समूह दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, मीडिया-मनोरंजन, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में काम करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां मुकेश अंबानी लगातार बिज़नेस सेक्टर में खुद को मजबूत बना रहे हैं. वहीं, अनिल अंबानी पिक्चर से ही आउट हैं. उनकी कंपनी रिलायंस पावर कर्ज में डूबी है. भारत के पूंजी बाजार में कभी अनिल अंबानी की रिलायंस पावर का दबदबा हुआ करता था, लेकिन आज उसकी स्थिति खराब है. हालांकि, इसके बावजूद कंपनी के शेयरों ने ऊंची छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है. महज दो कारोबारी दिन के अंदर ही रिलायंस पावर के शेयर 37 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं.

उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा
रिलायंस पावर के शेयर का भाव अब 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर (23.75 रुपए) का करीब पहुंच गया है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में यह 21.30 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर करीब 64% ऊपर चढ़ चुका है. वहीं, एक साल में उसने लगभग 75 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है. यानी जो निवेशक पहले पछता रहे थे, उनके चेहरे पर अब निश्चित तौर पर मुस्कान लौट आई होगी.

कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़ा 
शेयरों में लगातार तेजी के बीच BSE पर रिलायंस पावर का मार्केट कैप बढ़कर 7,700 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है. बता दें कि रिलायंस पावर Reliance Group का हिस्सा है. यह समूह दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, मीडिया-मनोरंजन, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में काम करता है. ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर शामिल हैं.

इस वजह से आई तेजी 
अब सवाल ये उठता है कि आखिर अनिल अंबानी की इस कर्ज में डूबी कंपनी के शेयरों में उछाल आ क्यों रहा है? एक रिपोर्ट में इसका जवाब दिया गया है. रिपोर्ट बताती है कि इस तेजी के पीछे फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर (FII) की खरीदारी है. दरअसल, रिलायंस पावर के शेयर उन 32 शेयरों में शामिल हैं, जिनमें FII ने पिछले एक साल में अपनी हिस्सेदारी 3 प्रतिशत तक बढ़ाई है. इस वजह से कर्ज में होने के बावजूद रिलायंस कैपिटल के शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago