✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र में ऐसा क्या है खास, जो विधानसभा चुनाव पर रहेगी शेयर बाज़ार की नज़र?

महाराष्ट्र में ऐसा क्या है खास, जो विधानसभा चुनाव पर रहेगी शेयर बाज़ार की नज़र?

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार और निवेशकों की नज़रें अब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव पर टिक गई हैं. राज्य में इसी साल नवंबर में चुनाव होना है, लेकिन अभी उसका कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग सितंबर के आखिरी तक महाराष्ट्र विधासनभा चुनाव की तरीखों का ऐलान कर सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी के हवाले से बताया गया है कि ऐसी कई वजह हैं, जिनके चलते राज्य के चुनाव पर स्टॉक मार्केट की करीबी नज़र रहेगी.

इसलिए महत्वपूर्ण है महाराष्ट्र 
मैक्वायरी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद बाजार और निवेशकों की निगाहें अब महाराष्ट्र चुनाव पर हैं. इसकी कई महत्वपूर्ण वजह हैं. 288 विधानसभा सीटों वाला महाराष्ट्र लोकसभा सीटों के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रदेश है. पहला नंबर उत्तर प्रदेश का आता है. भारत की GDP में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 13 से 14% है. इस राज्य में प्रति व्यक्ति आय देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से करीब 30% अधिक है. भारत के कुल निर्यात में महाराष्ट्र की 16% हिस्सेदारी है. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI अट्रैक्ट करने के मामले में भी महाराष्ट्र देश में पहले नंबर पर है. ऐसे में यहां बनने वाली सरकार बाजार और निवेशकों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी. 

अलग होंगे सत्ता समीकरण
महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच है. महायुति में भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना, अजित पवार गुट की NCP शामिल है. जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे  की शिवसेना और शरद पवार की NCP महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं. लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन महायुति से काफी बेहतर रहा है. इसलिए राज्य के सत्ता समीकरण इस बार काफी अलग हो सकते हैं. यह भी संभव है कि अजित पवार भाजपा का दामन छोड़कर चुनाव पूर्व चाचा शरद पवार के खेमे में वापस चले जाएं या भाजपा खुद उन्हें महायुति से बेदखल कर दे.  

बढ़ सकता है फिस्कल डेफिसिट 
मैक्वायरी की रिपोर्ट में महाराष्ट्र के फिस्कल डेफिसिट पर चिंता जताई गई है. चुनाव में लाभ की उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहना की तर्ज पर महिलाओं को 1500 रुपए महीना कैश ट्रांसफर और लाड़ला भाई योजना के तहत लड़कों को आर्थिक सहायता जैसी लोकलुभावन योजनाएं शुरू की हैं. मैक्वायरी का कहना है कि ऐसी योजनाओं से राज्य का फिस्कल डेफिसिट 2.6% को पार कर जाएगा. बता दें कि केंद्र सरकार राज्यों को 3 प्रतिशत तक फिस्कल डेफिसिट की इजाजत देती है. निवेशकों की एक धारणा यह भी है कि अगर राज्य में सत्ता परिवर्तन होता है, तो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस घट सकता है. इसलिए वह चुनाव परिणाम तक बेहद सतर्क रुख अख्तियार करेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago