होम / बिजनेस / आखिर क्‍यों अपना बैंगलुरु वाला प्‍लांट बेच रही है AstraZeneca? क्‍या है इसकी वजह? 

आखिर क्‍यों अपना बैंगलुरु वाला प्‍लांट बेच रही है AstraZeneca? क्‍या है इसकी वजह? 

कंपनी का कहना है कि उसका पहला फोकस अपनी दवाओं की बराबर आपूर्ति और कर्मचारियों के हितों पर है. उसका ये भी कहना है कि वो इस प्‍लांट के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट की भी तलाश कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानी मानी फॉर्मा कंपनी एस्‍ट्रेजेनिका आने वाले दिनों में अपनी बैंगलुरु मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट को बेचने की तैयारी कर रही है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि ये उसकी तय रणनीति का हिस्‍सा है. कंपनी बैंगलुरु से बाहर निकलना चाहती है. कंपनी ने ये सारी जानकारी रेग्‍यूलेटरी फाइलिंग में कही है. उसका कहना है कि इसके लिए सभी तरह की कानूनी अनुमति लेने का काम प्रोसेस में है. 

इस तरह के खरीददार की हो रही है तलाश 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एस्‍ट्रेजेनिका अपनी बैंगलुरु फैसिलिटी के लिए एक ऐसे खरीददार की तलाश कर रही है जो कंपनी में मौजूदा समय में बनाए जा रहे प्रोडक्‍ट की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट की तरह काम कर सके. एस्‍ट्रेजेनिका ने इसके लिए जरूरी अप्रूवल को लेकर आवेदन कर दिया है. एस्‍ट्रेजेनिका विशेषज्ञ बीमारियों की दवाओं को बनाने का काम करती है. कंपनी पिछले कई सालों से काम कर रही है. 

कर्मचारियों को लेकर है पहली जवाबदेही 
एस्‍ट्रेजेनिका की ओर से कहा गया है कि उसकी पहली जवाबदेही अपने कर्मचारियों को लेकर है. कंपनी ने ये भी कहा है कि उसकी पहली प्राथमिकता विशेष दवाओं की आपूर्ति को बनाए रखना होगा. कंपनी का हेडक्‍वार्टर बैंगलुरु में है. कंपनी भारत में 1979 से काम कर रही है. एस्‍ट्रेजेनिका ऑन्‍कोलॉजी, कॉर्डियोवस्‍कुलर, रीनल, मेटाबोलिज्‍म और श्‍वसन में प्रिस्क्रिप्‍शन दवाओं की खोज से लेकर डेवलपमेंट और बिजनेस को लेकर काम करती है. कंपनी के साथ इंडिया में मौजूदा समय में 1400 लोग काम कर रहे हैं. 

क्‍या स्थिति है कंपनी के शेयर की? 
वहीं कंपनी के इस फैसले के साथ आज उसके शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो उसमें तेजी देखने को मिल रही है. एस्‍ट्रेजेनिका का शेयर हफ्ते के आखिरी दिन 4661 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. आज ही शेयर में 0.30 प्रतिशत या कहें 3.35 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी के इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे निचला स्‍तर 3098 रुपये है जबकि सबसे हाई 4996.90 रुपये तक पहुंचा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

7 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

7 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें