✕

होम / बिजनेस / चंद्रबाबू नायडू की जीत से इस कंपनी के शेयरों में क्यों आया उफान, क्या है कनेक्शन?

चंद्रबाबू नायडू की जीत से इस कंपनी के शेयरों में क्यों आया उफान, क्या है कनेक्शन?

कल के गिरावट वाले बाजार में भी हेरिटेज फूड्स के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को जीत हासिल हुए हैं. राज्य की सत्ता में चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की वापसी हो गई है. पांच साल बाद वह फिर से आंध्र की कमान संभालेंगे. इसके अलावा, लोकसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी 25 में से 16 सीटों पर जीत गई है. इसका मतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार में भी TDP अहम भूमिका निभाएगी. इस बीच, शेयर बाजार में एक कंपनी के शेयर TDP के शानदार प्रदर्शन के बाद तेजी से आगे भाग रहे हैं. कल के गिरावट वाले बाजार में भी इस स्टॉक में तेजी आई थी और आज भी इसमें उछाल है. 

एक दिन में 20% की मजबूती 
Heritage Foods के शेयर कल करीब 20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 546.50 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 37.96% का उछाल देखने को मिला है. हेरिटेज फूड्स के शेयरों में गजब की तेजी की वजह तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की जीत है. दरअसल, आंध्र प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे चंद्रबाबू नायडू ने हेरिटेज ग्रुप की शुरुआत की थी. यह समूह 1992 में अस्तित्व में आया था. हेरिटेज फूड्स ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है. 

नायडू हैं समूह के फाउंडर
हेरिटेज फूड्स डेयरी, रिटेल और एग्री सेक्टर में काम करती है. हेरिटेज फूड्स की अपनी सब्सिडियरी कंपनी हेरिटेज न्यूट्रीवेट लिमिटेड (HNL) के जरिए कैटल फीड बिजनेस में भी मौजूद है. कंपनी दूध, दही, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क जैसे दूसरे मिल्क प्रोडक्ट्स 11 राज्यों में जाते हैं. TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर्स में से एक हैं. ऐसे में TDP की सत्ता में वापसी से हेरिटेज फूड्स को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा और उसकी बैलेंसशीट में मजबूती आयेगी. इसी वजह से उसके शेयरों में उफान है.    

1 साल में 168.11% चढ़े
वैसे, हेरिटेज फूड्स के शेयरों ने पिछले छह महीनों में 128% से अधिक का रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2023 को 238.85 रुपए पर थे, जो आज यानी 5 जून 2024 को बढ़कर 546 रुपए पर पहुंच गए हैं, पिछले एक साल की बात करें, तो इस शेयर के भाव 168.11% चढ़े हैं. मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच जब बाजार में सुनामी आई थी, तब भी इस कंपनी के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

36 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

47 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

36 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

47 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

1 hour ago