होम / बिजनेस / क्यों भाव खा रहा है सोना, क्या है चढ़ती कीमतों की वजह?

क्यों भाव खा रहा है सोना, क्या है चढ़ती कीमतों की वजह?

सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी दिखाई दे रही है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी इसमें बढ़त दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोने के भाव लगातार चढ़ते जा रहे हैं. इस सप्ताह सोने की कीमत 52 हजार के पार चली गई है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गोल्ड के रेट में उछाल दर्ज किया गया गया और यह 52,140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यह 51,623 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

इस तरह चढ़े दाम
मीडिया रिपोर्ट्स में इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के हवाले से बताया गया है कि सोने के भाव पिछले कुछ दिनों से लगातार भाग रहे हैं. 1 अगस्त को इसका दाम 51,405 रुपए प्रति 10 ग्राम था. अगले दिन यानी मंगलवार को सोने की कीमतों में और इजाफा दर्ज किया गया. बुधवार को गोल्ड का रेट 51,486 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. गुरुवार को यह 51,815 रुपए और शुक्रवार को इसका भाव 52,140 रुपए प्रति 10 ग्राम चला गया.

ये है तेजी की वजह
अब सवाल यह उठता है कि आखिर सोना इतना भाव क्यों खा रहा है. कहने का मतलब है कि उसके रेट इतने क्यों बढ़ रहे हैं? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने में तेजी की वजह बदलता अंतरराष्ट्रीय माहौल है. अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई दे रही है, तो उधर ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन में तनानती बढ़ रही है. जब भी दुनिया में राजनीतिक या आर्थिक स्थिरता बढ़ती है, तो सोने की डिमांड बढ़ जाती है. क्योंकि सोने को निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है.

कब खरीदें सोना?
जानकार यह भी कहते हैं कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बाद सोने में मुनाफावसूली दिख सकती है. इसलिए यदि अभी सोना खरीदने में समझदारी नहीं है. कुछ दिन इंतजार करना बेहतर रहेगा, क्योंकि मुनाफावसूली के बाद इसकी कीमतों में गिरावट आ सकती है और तब घरेलू बाजार में इसका भाव 51,300 रुपए प्रति 10 आ सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

9 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

9 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

9 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

3 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

9 hours ago