✕

होम / बिजनेस / Atlas Cycles के पूर्व प्रेसीडेंट सलिल कपूर ने जिंदगी का दामन छोड़कर क्यों चूमी मौत?

Atlas Cycles के पूर्व प्रेसीडेंट सलिल कपूर ने जिंदगी का दामन छोड़कर क्यों चूमी मौत?

दिल्ली के रहने वाले सलिल कपूर ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस को कपूर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एटलस साइकिल्स के पूर्व प्रेसीडेंट सलिल कपूर (Ex Atlas Cycles President Salil Kapoor) अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने मंगलवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने कपूर का शव उनके दिल्ली के लुटियंस इलाके स्थित घर से बरामद किया. सूचना पर जब पुलिस कपूर के घर पहुंची तो उनका खून से लथपथ शव पूजा कक्ष के पास पड़ा हुआ था. पुलिस को घटनास्थल से सलिल कपूर का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने इस खौफनाक कदम के बारे में बताया है. 

आर्थिक संकट का जिक्र
सलिल कपूर मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EWO) ने 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था. उनके खिलाफ धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज थे. पुलिस के अनुसार, कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. सुसाइड नोट में सलिल कपूर ने आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया है. एटलस साइकिल्स के पूर्व प्रेसिडेंट ने अपने ऊपर वित्तीय बोझ का जिक्र किया है. 

अलग रहता है परिवार
सलिल कपूर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं. पुलिस ने बताया कि कपूर के पत्नी और बच्चे अलग रह रहे हैं. जबकि कपूर का मैनेजर अपने परिवार सहित तीन मंजिला इमारत में उनके साथ रहता था. घटना के बाद कपूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट से यह साफ है कि सलिल कपूर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे. 

रिश्तेदार ने लगाई थी फांसी 
यहां गौर करने वाली बात यह है कि सलिल कपूर की रिश्तेदार नताशा कपूर ने भी जनवरी 2020 में इसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. नताशा ने भी एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने परिवार के सदस्यों से अपना ख्याल रखने को कहा था. लेकिन खुदकुशी के कारण का उसमें कोई जिक्र नहीं था. बताया जा रहा है कि सलिल मुकदमों और वित्तीय संकट के चलते परेशान चल रहे थे.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago