होम / बिजनेस / Voltas को बेचे जाने की खबरों से कंपनी ने किया इनकार, बोली बहुत अच्छा कर रही है कंपनी
Voltas को बेचे जाने की खबरों से कंपनी ने किया इनकार, बोली बहुत अच्छा कर रही है कंपनी
मंगलवार को ऐसी खबरें आई थी कि वोल्टास को टाटा समूह सेल करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अब इस मामले में वोल्टाज ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया है
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
मंगलवार को टाटा की होम एपलायंस बनाने वाली कंपनी वोल्टास को लेकर खबर आई थी कि वो इसे बेचने की तैयारी कर रही है. लेकिन अब वोल्टास ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है. कंपनी कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि रिपोर्ट ने शेयरधारकों/निवेशकों सहित चिंताओं के अलावा, शर्मिंदगी पैदा की है.कंपनी ने कहा है कि ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और वो इन्हें खारिज करती है.
वोल्टास बोली ऐसा कोई विचार नहीं
वोल्टाज ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि मीडिया रिपोर्ट में कही गई बात पूरी तरह से गलत है. कंपनी ने इस बाबत नियामक को भी सूचना दे दी है. कंपनी ने ये भी कहा है कि वो रूम एयर कंडीशनर में मार्केट लीडर है और वोल्टास के लिए आर्सेलिक के साथ इसका ज्वॉंइंंट उद्यम है. यही नहीं कंपनी ने ये भी कहा कि बेको प्रोडक्ट उपकरण व्यवसाय में तेजी से ग्रो करने वाली कंपनी है. बाजार में भी कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. कंपनी ने ये भी कहा है कि बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करने पर काम करेगी, जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है.
वोल्टॉज के शेयर की बाजार में रही है क्या स्थिति?
वहीं अगर वोल्टॉज के शेयर की स्थिति आज बाजार में देखें तो मंगलवार को शेयर 813 रुपये पर कारोबार कर रहा था. दोपहर में कंपनी के शेयर में 1.70 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही थी. मंगलवार को शेयर 827 रुपये पर खुला था लेकिन दोपहर तक इसमें गिरावट देखने को मिली. शेयर के पिछले प्रदर्शन पर जाएं तो जनवरी में कंपनी का शेयर 85 रुपये के 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया था. शेयर के 52 वीक हाई पर नजर डालें तो वो 934 रुपये रहा है.
कैसे रहे हैं वोल्टास के दूसरी तिमाही के नतीजे?
वहीं अगर वोल्टास के दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 35.7 करोड़ रुपये का समेकित फायदा दर्ज किया है. वहीं दूसरी ओर एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो उसने 106 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट के कारण 6 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा दर्ज किया है.
कैसे रहे हैं टाटा के दूसरी तिमाही के नतीजे?
अब तक टाटा समूह की कई कंपनियों के नतीजे जारी हो चुके हैं. इनमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कम्यूनिकेशन, सहित कई अन्य कंपनियों के नतीजे आ चुके हैं. टाटा मोटर्स की बात करें तो दूसरी तिमाही में कंपनी ने 3783 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. कंपनी की सहायक जगुआर और लैंड रोवर ने भी इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जबकि कंपनी को पिछले साल की दूसरी तिमाही में 1004 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ था.
टैग्स