होम / बिजनेस / 28% लोग आखिर क्‍यों बदलना चाहते हैं नौकरी, जानते हैं क्‍या है इसकी सबसे बड़ी वजह?

28% लोग आखिर क्‍यों बदलना चाहते हैं नौकरी, जानते हैं क्‍या है इसकी सबसे बड़ी वजह?

सर्वे में ये भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि मैनेजर की भूमिका बेहद अहम होती है. वो अगर कर्मचारियों के बीच सही प्रबंधन करे तो नौकरी छोड़ने की दर काफी कम हो सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरी और वेतन बढ़ोतरी दो ऐसे विषय हैं जो हर किसी की पसंद होते हैं, हर कोई चाहता है कि उसकी सैलरी में बढ़ोतरी हो और उसकी नौकरी भी बदले.  हाल ही में बोस्‍टन कंस्‍टलटिंग ग्रुप (BCG) संस्‍था की ओर से आई एक रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि दुनियाभर में 28 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो नौकरी बदलना चाहते हैं. उनका कहना है कि वो एक साल बाद खुद को मौजूदा कंपनी के साथ नहीं देख पाएंगे. 

क्‍या कहते हैं भारत के नौकरीपेशा लोग? 
सर्वे में भारत के नौकरीपेशा लोगों की संख्‍या दुनियाभर के नौकरीपेशा से कुछ ही कम है. भारत के कोई 26 प्रतिशत नौकरीपेशा लोग हैं जो नौकरी बदलना चाह रहे हैं. कर्मचारियों के संतोष स्‍तर को लेकर किए गए सर्वे में इस साल 11 हजार लोगों ने भाग लिया. इसमें आठ देशों के लोग शामिल हैं जिसमें इंडिया, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान, यूएस, यूके, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी जैसे युवाओं के नौकरीपेशा लोग शामिल हैं. BCG ने ऐसे लोगों से कोई 20 जरुरतों पर बातचीत की है.  इसमें उनकी सैलरी, काम के घंटे, उसमें मिलने वाले लाभ जैसे विषय शामिल हैं. 

नई जॉब की पसंद के ये हैं कारक 
जब इस सर्वे में उनसे पूछा गया कि नई नौकरी क्‍यों ज्‍वॉइन करना चाहते हैं तो उन्‍होंने जिन कारणों को बताया उनमें नौकरी में मिलने वाले लाभ, वर्क लाइफ बैलेंस, पसंदीदा काम, काम जिसे करते हुए उन्‍हें अच्‍छा महसूस हो साथ ही ऐसी नौकरी जहां उन्‍हें अपने करियर को लेकर कुछ सीखने को मिले. 

कंपनियों को तुरंत करने चाहिए ये उपाय 
BCG इंडिया की एमडी और पार्टनर नीतू चितकारा ने इस सर्वे को लेकर कहा कि सभी कंपनियों को तुरंत कुछ कदमों को उठाना चाहिए. इनमें काम के घंटे और उनके भावनात्‍मक फैक्‍टर जैसे वर्कप्‍लेस पर सम्‍मान, फेयरनेस और उनके काम का सम्‍मान जैसे तकनीकी टर्म हैं. जब कर्मचारियों से उनके पसंदीदा काम के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने जिन पांच कारणों को बताया उनमें सैलरी और काम के घंटे सबसे टॉप पर दो कारणों में शामिल थे जबकि भावनात्‍मक मुददे भी पांच में शामिल थे. निष्‍पक्षता का महसूस होना, जॉब सिक्‍योरिटी और पसंदीदा काम जैसी चीजें अंतिम तीन में शामिल थी. 

मैनेजरों की भूमिका सबसे अहम 
सर्वे ये भी बता रहा है कि अगर किसी भी कंपनी में मैनेजर अपने कर्मचारियों को संतुष्‍ट रखता है तो वो उस कंपनी में Attrition rate(नौकरी छोड़ने की दर) को काफी कम कर सकता है. सर्वे में यहां तक कहा गया है कि मैनेजर एक मुख्‍य कड़ी है जो अपनी प्रबंधन तकनीक से नौकरी छोड़ने की दर में 72 प्रतिशत तक की कमी ला सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

43 minutes ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

12 minutes ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

43 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

5 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago