होम / बिजनेस / पायलट ड्यूटी नियमों पर DGCA ने क्‍यों लिया U Turn? अब इस तारीख से लागू होंगे नियम 

पायलट ड्यूटी नियमों पर DGCA ने क्‍यों लिया U Turn? अब इस तारीख से लागू होंगे नियम 

पिछले हफ्ते DGCA से एविएशन कंपनियों ने अनुरोध किया था कि इन नियमों को टाला जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन अब इन नियमों को अनिश्चित काल के लिए टालने की खबर आ रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पायलटों के लिए बनाए गए ड्यूटी नॉर्म्‍स को भले ही पिछले महीने डीजीसीए ने उन्‍हें लागू करने का समय बढ़ाने से इनकार कर दिया हो लेकिन अब इस फैसले पर यूटर्न ले लिया है. DGCA के पायलटों को लेकर बनाए गए नए नियमों का पालन करने के लिए अब उन्‍हें अनिश्चितकाल का समय दे दिया गया है. फिलहाल एयरलाइन कंपनियां पायलटों के लिए 2019 के रेग्‍यूलेशन के अनुसार ही ड्यूटी रोस्‍टर का पालन करेंगी. इन नए नियमों को 1 जून से लागू होना था. 

पिछले हफ्ते मिले थे एविएशन कंपनियों के प्रतिनिधि 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्‍ताह एक जून से लागू होने वाले इन नियमों को फिलहाल रोकने के लिए एविएशन कंपनियों ने डीजीसीए के अधिकारियों से मुलाकात की थी. लेकिन डीजीसीए ने इस बात को सुनने से इनकार कर दिया था. डीजीसीए ने कहा था कि नियमों को एक जून से ही लागू किया जाएगा. लेकिन बावजूद इसके अब डीजीसीए की ओर से इन्‍हें वापस ले लिया गया है. डीजीसीए की ओर से बनाए गए नियमों का पालन न करने पर 80 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया था. 

क्‍या कहते हैं नए नियम? 
डीजीसीए की ओर से लागू किए नए नियम पायलटों के आराम के समय में इजाफा कर रहे थे. पहले उन्‍हें हफ्ते में 26 घंटे का आराम मिलता था लेकिन इन नियमों के लागू होने के बाद वो 48 घंटे तक हो जाता. यही नहीं अगर ये नियम लागू हो जाते तो पायलट रात में सिर्फ 2 लैंडिंग ही कर पाते. जबकि 2019 के जो नियम अभी लागू हैं उनके अनुसार वो रात में 6 लैंडिंग तक कर रहे हैं. साथ ही रात में फ्लाइट अतिक्रमण का समय भी 10 घंटे की बजाए 8 घंटे कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Baltimore Bridge ढहने से इन कंपनियों का बिगड़ेगा गणित, जानिए कैसे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

5,000 करोड़ रुपये की ग्रीन स्टील योजना लाएगी केंद्र सरकार, कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा जोर

इस योजना के तहत इस्पात उत्पादन में स्वच्छ तकनीकों और वैकल्पिक कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि उद्योग के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके.

1 hour ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

1 hour ago

SBI का बड़ा डिजिटल अपग्रेड! YONO ऐप में जुड़े AI फीचर्स, अब एक प्रक्रिया में खुलेंगे 3 अकाउंट

SBI ने YONO प्लेटफॉर्म पर 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहक एक ही प्रक्रिया में सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकेंगे.

3 hours ago

सुभाष चंद्रा से जुड़ी कंपनी को मिलेगा Zee में 20% तक हिस्सा, ₹3,143 करोड़ के वारंट इश्यू पर मुहर

कंपनी ने प्रत्येक ESOP का एक्सरसाइज प्राइस 126 रुपये तय किया है. ज़ी ने कहा कि यह योजना SEBI के शेयर-आधारित कर्मचारी लाभ संबंधी नियमों के अनुरूप लागू की जाएगी.

4 hours ago

आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

1 hour ago

MSM Unify ने मुदित कालिया को बनाया एसोसिएट वीपी, CampusOS इंडिया बिजनेस का करेंगे नेतृत्व

14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ जुड़े मुदित कालिया अब भारत में MSM CampusOS के विस्तार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र भर्ती, AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली और उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व करेंगे.

33 minutes ago