✕

होम / बिजनेस / ऑडिटर के एक आरोप पर बायजू ने कर दी आरोपों की बारिश, बैकफुट पर BDO

ऑडिटर के एक आरोप पर बायजू ने कर दी आरोपों की बारिश, बैकफुट पर BDO

ग्लोबल ऑडिट फर्म BDO ने पारदर्शिता में कमी का आरोप लगाते हुए बायजू के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक स्टार्टअप बायजू (Byju's) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंपनी के एक और ऑडिटर ने उसका साथ छोड़ दिया है. ऑडिट फर्म BDO ने कंपनी के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है. BDO को जून 2023 में 5 साल की अवधि के लिए Byju’s और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का ऑडिटर नियुक्त किया गया था. बता दें कि इससे पहले डेलॉयट ने अनियमितताओं का हवाला देते हुए Byju’s के ऑडिटर के तौर पर इस्तीफा दे दिया था.

लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  BDO (Binder Dijker Otte) ने Byju’s के दिवालिया घोषित होने के एक दिन बाद 17 जुलाई को फोरेंसिक ऑडिट के लिए अनुरोध किया था. BDO का कहना है कि उसने पारदर्शिता पर चिंता और धोखाधड़ी के जोखिम को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया है. जबकि  Byju’s के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने इसे ब्लैकमेल करने की रणनीति करार दिया है. 

ईमेल से दिया जवाब
रवींद्रन ने 6 सितंबर की देर रात BDO के एक शीर्ष अधिकारी को भेजे अपने ईमेल में कहा कि जैसा कि आप अच्छी तरह से जानते हैं, Byju’s ने BDO द्वारा किए गए हर अनुरोध को माना है. हमने केवल उन अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया है, जिनके लिए हमें नैतिकता और वैधता की सीमाओं को पार करना होगा. बायजू रवींद्रन ने BDO पर अनुचित दबाव डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी को कारोबारी रिपोर्ट को पिछली तारीख में बदलने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया.

आंशिक भुगतान किया
Byju’s सीईओ ने यह भी कहा है कि आर्थिक कठनाइयों के बावजूद कंपनी BDO को आंशिक भुगतान करने में कामयाब रही है, जो मुश्किल समय में साथ मिलकर काम करने की हमारी इच्छा को दर्शाता है. उन्होंने अपने ईमेल में आगे लिखा है कि ऐसा लगता है कि BDO के इस्तीफे का असली कारण मैनेजमेंट द्वारा बैक-डेट डॉक्युमेंट्स और फाइलिंग्स के अनुरोध को स्वीकारने से इनकार करना है. 

सबूतों का दिया हवाला
बायजू रवींद्रन ने यह भी कहा है कि हमारे पास सबूत के रूप में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जहां BDO के वरिष्ठ पार्टनर्स स्पष्ट रूप से हमारी टीम से कई बैकडेटेड रिपोर्ट सबमिट करने के लिए कह रहे हैं. मुझे तो यहां तक पता चला है कि BDO के सीनियर पार्टनर ने इस अवैध गतिविधि के लिए खुद ही वैल्यूएशन फर्म की सिफारिश भी की थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

43 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

52 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

बड़ी खबरें