होम / बिजनेस / कंगाल हो चुकी रेवलॉन को क्यों खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी?

कंगाल हो चुकी रेवलॉन को क्यों खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी?

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अमेरिका की कॉस्मेटिक्स कंपनी रेवलॉन (Revlon) को खरीद सकते हैं. बाजार सूत्रों के अनुसार, अंबानी ने कंपनी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अमेरिका की कॉस्मेटिक्स कंपनी रेवलॉन (Revlon) को खरीद सकते हैं. बाजार सूत्रों के अनुसार, अंबानी ने कंपनी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. अरबपति कारोबारियों के लिए अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए यह आम रणनीति है, लेकिन जिस Revlon को अंबानी खरीदना चाहते हैं वो कंगाल हो चुकी है. 90 साल पुरानी इस कंपनी ने बैंकरप्सी के लिए आवेदन कर दिया है. तो ऐसी क्या वजह है जो मुकेश अंबानी को इस कंपनी को खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है?

अभी कौन है Revlon का मालिक?
अंबानी की रणनीति समझने से पहले, Revlon की मौजूदा स्थिति को समझते हैं. लिपस्टिक जैसे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी का मालिकाना हक अरबपति कारोबारी Ron Perelman के पास है. रेवलॉन भारी-भरकम कर्जे में डूब चुकी है. मार्च के मध्य तक कंपनी पर 3.31 अरब डॉलर का कर्ज था. Ron Perelman ने काफी समय तक अपनी दूसरी कंपनियों की मदद से Revlon को वित्तीय संकट से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. ऐसे में अब उन्होंने बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है.  

क्यों बिगड़ी आर्थिक सेहत?
बाजार में रेवलॉन के 15 से ज्यादा ब्रैंड हैं, जिनकी करीब 150 देशों में बिक्री होती है. जब कंपनी ने कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स के सेक्टर में कदम रखा, उस वक्त इस क्षेत्र में ज्यादा कॉम्पिटीशन नहीं था. लेकिन समय के साथ-साथ नई-नई कंपनियां बाजार में आती गईं और रेवलॉन की राह मुश्किल हो गई. इस कंपनी को सेलेब्रिटीज़-बैक्ड ब्रांड ने भी काफी नुकसान पहुंचाया. जैसे अमेरिकी सिंगर  Kylie Jenner का  Kylie Cosmetics और  Rihanna का  Fenty Beauty ब्रांड. इसके अलावा, कोरोना महामारी ने कंपनी की रही-सही उम्मीदों को भी ध्वस्त कर दिया. बढ़ती महंगाई और डिमांड-सप्लाई के मोर्चे पर भी कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा. जिसके कारण अब रेवलॉन कंगाल हो गई है.         

ये है अंबानी की दिलचस्पी की वजह
अब बात करते हैं मुकेश अंबानी की रेवलॉन में दिलचस्पी की. भारत में ब्यूटी और पर्सनल केयर का कारोबार काफी बड़ा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021 में ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर से सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने के मामले में दुनियाभर में चौथे नंबर पर रहा. अगर इस सेक्टर के मार्केट साइज़ की बात करें तो यह करीब एक ट्रिलियन रुपए का है, जिसके 2025 तक दोगुना होने की उम्मीद है. यानी अंबानी को एक बड़ा बाज़ार और मोटा मुनाफा नज़र आ रहा है. इसलिए वह रेवलॉन को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

नायका ने किया प्रभावित
यदि रिलायंस इंडस्ट्री प्रमुख इस डील को सील कर देते हैं, तो उन्हें रेवलॉन के रूप में एक बना-बनाया मार्केट मिलेगा, जिसमें बस उन्हें थोड़ा सुधार करना होगा और अंबानी इस काम में माहिर हैं. ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका (Nykaa)  ने जिस तरह से मार्केट पर अपनी पकड़ बनाई है, उसने अंबानी जैसे बिजनेसमैन को प्रभावित किया है. हालांकि, FY22 के Q3 में कंपनी के मुनाफे में कमी आई है, लेकिन उसका ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. नायका का आईपीओ भी ज़बरदस्त हिट रहा था. यही वजह है कि मुकेश अंबानी को इस क्षेत्र में ज़बरदस्त संभावनाएं नज़र आ रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.