होम / बिजनेस / मोदी सरकार के लिए आई थोड़ी राहतभरी खबर! वित्त मंत्री लेंगी राहत की सांस

मोदी सरकार के लिए आई थोड़ी राहतभरी खबर! वित्त मंत्री लेंगी राहत की सांस

भारतीय रिजर्व बैंक मुख्य रूप से मौद्रिक नीति के जरिए Inflation को नियंत्रित रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में नरमी होने से थोक कीमतों पर आधारित Inflation अगस्त में लगातार तीसरे महीने घटकर 12.41 प्रतिशत पर आ गई. खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी के बावजूद मुद्रास्फीति का आंकड़ा घटा है.

लगातार तीसरे महीने गिरावट का रुख
थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित Inflation इससे पिछले महीने, जुलाई में 13.93 फीसदी थी. यह पिछले साल अगस्त में 11.64 फीसदी थी. WPI मुद्रास्फीति में लगातार तीसरे महीने गिरावट का रुख देखने को मिला है. इससे पहले पिछले साल अप्रैल से लगातार 17वें महीने में यह दहाई अंकों में रही.

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति (Inflation)
WPI इस वर्ष मई में 15.88 फीसदी के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी. अगस्त में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति बढ़कर 12.37 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो जुलाई में 10.77 प्रतिशत थी. वहीं, सब्जियों के दाम जुलाई में घटकर 22.29 फीसदी पर आ गए, जो पिछले महीने 18.25 फीसदी पर थे. ईंधन और बिजली में महंगाई दर अगस्त में 33.67 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने 43.75 फीसदी थी. मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और तिलहन की मुद्रास्फीति क्रमशः 7.51 प्रतिशत और 13.48 प्रतिशत थी.

Inflation को RBI नियंत्रित रखता है
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक मुख्य रूप से मौद्रिक नीति के जरिए Inflation को नियंत्रित रखता है. Retail Inflation लगातार आठवें महीने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय लक्ष्य से ऊपर रही. अगस्त में यह 7 प्रतिशत पर थी. महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI ने इस साल प्रमुख ब्याज दर को तीन बार बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया है. ऐसा अनुमान है कि Retail Inflation को कंट्रोल करने के लिए सितंबर की समीक्षा बैठक में RBI रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है. केंद्रीय बैंक ने 2022-23 में खुदरा मुद्रास्फीति के 6.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया है.

भारत की औसत ग्रोथ 7 फीसदी: वित्त मंत्री
उधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मौजूदा परिस्‍थ्तियों को देखते हुए ये बात कही जा सकती है कि भारत की औसत ग्रोथ 7 फीसदी बनी रहेगी. उन्‍होंने ये बात एक कार्यक्रम के दौरान कही जब उनसे पूछा गया कि क्‍या भारत की ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है? उन्‍होंने कहा, "मैं किसी एक नंबर के बारे में तो नहीं कह सकती, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि 7 फीसदी की औसत रफ्तार भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की बनी रहेगी."

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डिजिटल पेमेंट पर फोकस
भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के पांचवें स्‍थान पर पहुंचने के बाद अब और आगे बढ़ने को लेकर सरकार किन चीजों पर ध्‍यान दे रही है? इस पर उन्‍होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डिजिटल पेमेंट में भारत की ताकत दिख रही है. 75 डिजिटल बैंकिंग सेक्‍टर पर काम हो रहा है. यही नहीं हमें और डिजिटाइजेशन की ओर आगे बढ़ना चाहिए. 

VIDEO : लिस्टिंग डे पर ही इस शेयर ने कराई इतनी कमाई, सुनकर हिल जाएंगे आप

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

7 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

18 minutes ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

16 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

16 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

7 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

18 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस