होम / बिजनेस / 5जी स्पेक्ट्रम की बोलियों में सबसे आगे कौन चल रहा? दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है?

5जी स्पेक्ट्रम की बोलियों में सबसे आगे कौन चल रहा? दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है?

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तीसरे दिन (गुरुवार) को कुल बोली 1,49,623 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में शुक्रवार को 23 दौर के बाद 1,49,855 करोड़ रुपये की बोलियां देखी गईं. सरकार ने कहा कि बोलियां शनिवार को भी जारी हैं. 5जी एयरवेव के लिए बोली लगाने वालों में रिलायंस जियो सबसे आगे है. इसके बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और एक गौतम अडानी की कंपनी हैं.

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तीसरे दिन (गुरुवार) को कुल बोली 1,49,623 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. वैष्णव ने कहा कि चल रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से संकेत मिलता है कि देश के दूरसंचार उद्योग ने 5जी प्रगति में एक लंबा सफर तय किया है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, भारत जहां 5जी युग की तैयारी कर रहा है, 5जी क्षमताओं वाले स्मार्टफोन का स्थापित आधार देश में 5 करोड़ को पार कर गया है.

कब तक शुरू होंगी 5G सेवाएं
सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अनुमान है कि 5G सेवाएं इस साल के अंततक या साल 2023 के शुरुआत में शुरू हो सकती हैं. एयरटेल का कहना है कि जब नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उसके 2 से 4 महीने के बाद वो 5G सेवाएं शुरू कर देंगे.

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में क्या खास
स्पेक्ट्रम की नीलामी कई फ्रीक्वेंसी बैंड में होगी. लो फ्रीक्वेंसी, मिड फ्रीक्वेंसी और हाई फ्रीक्वेंसी. लो फ्रीक्वेंसी में 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz शामिल हैं. मिड फ्रीक्वेंसी में 3300 MHz और हाई फ्रीक्वेंसी में 26 GHz के फ्रीक्वेंसी बैंड शामिल हैं. स्पेक्ट्रम टेलीकॉम कंपनियों को 20 साल के लिए मिलेगा. बोली में सफल कंपनियों को 20 बराबर किस्तों में पेमेंट करना होगा, अगर कोई कंपनी स्पेक्ट्रम सरेंडर करना चाहे तो कम से कम 10 साल तक उसे इंतजार करना होगा. इससे पहले वो सरेंडर नहीं कर सकेगी. अच्छी बात ये है कि इस नीलामी में सरकार ने स्पेक्ट्रम यूजेस चार्ज यानी SUC को हटा दिया है. 

4 क्षेत्रों में टेस्टिंग
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने 5जी नेटवर्क का पायलट परीक्षण भी शुरू कर दिया है. भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के साथ ट्राई ने चार क्षेत्रों में परीक्षण शुरू किया है. ट्राई ने भोपाल स्मार्ट सिटी, जीएमआर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली, दीनदयाल पोर्ट कांडला और बैंगलुरू के नम्मा मेट्रो में टेस्टिंग की है. ये टेस्टिंग करीब 10-11 लोकेशंस पर की गई है, जिसमें ट्रैफिक सिग्नल, स्ट्रीट लाइट्स, बस शेल्टर के इस्तेमाल पर ये टेस्ट किए गए हैं. 

VIDEO: दुनिया 10 सबसे अमीर लोगों की लेटेस्ट लिस्ट जारी, जानें इसमें कौन-कौन है शामिल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

16 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

17 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

17 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

17 hours ago