✕

होम / बिजनेस / कौन हैं भारतीय मूल के केवन पारेख? जिन्हें Apple में मिली है CFO की अहम जिम्मेदारी

कौन हैं भारतीय मूल के केवन पारेख? जिन्हें Apple में मिली है CFO की अहम जिम्मेदारी

भारतीय मूल के केविन पारेख एप्पल के CFO लूका मैस्त्री की जगह लेंगे. उन्होंने थॉम्पसन रायटर्स और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियों में भी बड़े पदों पर काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Iphone बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक (Apple Inc) ने अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय मूल के केवन पारेख (Kevan Parekh) को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है. वह लूका मैस्त्री (Luca Maestri) की जगह लेंगे. लूका मैस्त्री को कंपनी नई भूमिका में भेजने जा रही है. फिलहाल केविन पारेख एप्पल के वाईस प्रेसिडेंट हैं. वह 1 जनवरी, 2025 से सीएफओ का पद संभालेंगे. एप्पल मैनेजमेंट में यह एक हफ्ते में दूसरा बड़ा बदलाव है. इस पर टिम कुक ने कहा कि उन्हें नए सीएफओ केविन पारेख पर पूरा भरोसा है. वह लंबे समय से एप्पल की कई टीम का हिस्सा रहे हैं.

11 साल से जुड़े हैं एप्पल से

केवन पारेख एप्पल में 11 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने कंपनी की वित्तीय रणनीति और ऑपरेशंस में बड़ा योगदान दिया है. 52 साल के केविन पारेख तेजी से कंपनी की फाइनेंशियल टीम का अहम हिस्सा बनते गए हैं. उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. अभी भी वह फाइनेंशियल प्लानिंग और एनालिसिस संभालते हैं. ऐसा माना जाता है कि वह सीधा टिम कुक (Tim Cook) को रिपोर्ट करते हैं और उनकी टीम का अहम हिस्सा हैं.

एप्पल से पहले इन कंपनियों में भी किया काम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केविन पारेख ने लूका मैस्त्री की मार्गदर्शन में काम किया है. लूका मैस्त्री पिछले कई महीनों से उन्हें सीएफओ के रोल के लिए तैयार कर रहे थे. इससे पहले केविन पारेख सेल्स, रिटेल और मार्केटिंग डिपार्टमेंट भी संभाल चुके हैं इसलिए उन्हें एप्पल के कारोबार की अच्छी समझ है. इससे पहले उन्होंने थॉम्पसन रायटर्स (Thomson Reuters) और जनरल मोटर्स (General Motors) जैसी बड़ी कंपनियों के काम किया है. रायटर्स में वह 4 साल तक वाईस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) रहे थे. जनरल मोटर्स में भी उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर के पद पर काम पर काम किया था.

Apple में भारतीयों का और बढ़ेगा दबदबा!

कंपनी की मैनेजमेंट टीम में और बदलाव होने हैं क्योंकि कई कार्यकारी लगभग 60 वर्ष के हैं और दशकों से कंपनी में हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जो बदलाव होने हैं, उसमें भारतीय मूल के साबिह खान चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ विलियम्स की जगह से सकते हैं. उन्होंने पहले ही टॉप डिजाइनर जोनी आईव (Jony Ive) को कंपनी छोड़ने के बाद उनकी जगह ले ली है. साबिह खान के प्रमोशन के बाद उनकी जगह प्रिया बालासुब्रमणियम ऑपरेशंस की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन सकती हैं. इसके अलावा हॉर्डवेयर टेक्नोलॉजीज के प्रमुख जॉन स्रौजी (Johny Srouji) की जगह श्री संथानम ले सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

10 hours ago