✕

होम / बिजनेस / कौन हैं Kay Mehta, आखिर क्यों गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया उनका वीडियो?

कौन हैं Kay Mehta, आखिर क्यों गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया उनका वीडियो?

बुधवार को दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने अपने एक्स (X) पर अपने एक कर्मचारी का एडवेंचर भरा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) के एक कर्मचारी के मेहता (Kay Mehta) ने अपनी अद्वितीय हिम्मत और साहस से सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया है. गुरुवार को देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने इस कर्मचारी के साहस को लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में पेश करते हुए अपने एक्स हैंडल पर उनका एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक संदेश लिखा है. तो आइए जानते हैं के मेहता ने आखिर ऐसा क्या कारमाना कर दिया है, जो गौतम अडानी ने खुद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया? 

व्हीलचेयर पर बंजी जंपिंग

आमतौर पर बंजी जंपिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है, जो जोखिम से भरपूर होता है, लेकिन के मेहता ने व्हीलचेयर पर रहते हुए इस खेल को अपनी इच्छाशक्ति और साहस का माध्यम बना लिया. के मेहता लंबे समय से व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी सीमाओं को पार करते हुए बंजी जंपिंग का जोखिम भरा कदम उठाया. यह साहसिक कदम न केवल उनकी इच्छाशक्ति का प्रतीक था, बल्कि यह एक प्रेरणा भी बन गया, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया कि इच्छाशक्ति से कोई भी चुनौती पार की जा सकती है. ऋषिकेश के प्रसिद्ध बंजी जंपिंग पॉइंट से उन्होंने छलांग लगाई, और इस प्रक्रिया में उनके द्वारा किए गए अद्भुत स्टंट ने दर्शकों को चकित कर दिया. उनके इस साहसिक कदम की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है, और इसे एक चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है।

गौतम अडानी की तारीफ

इस साहसिक कारनामे के बाद, खुद गौतम अडानी ने के मेहता की सराहना करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने अपने एक्स  हैंडल पर लिखा, "हमारे अपने अडानी के कर्मचारी मेहता ने ऋषिकेश की ऊंचाइयों से, एक ऐसी छलांग लगाई जिसने दुनिया को बता दिया, कोई भी बाधा, कोई भी डर, इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता." गौतम अडानी ने यह भी कहा कि इस कदम ने अडानी ग्रुप के कर्मचारियों की इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत को फिर से परिभाषित किया है.

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

गौतम अडानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद से, इस साहसिक स्टंट को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया. यूजर्स ने के मेहता की बहादुरी की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, "हम अडानी ग्रुप कहते नहीं, करके दिखाते हैं," जबकि एक अन्य ने कहा, "बंजी जंपिंग वैसे ही एक बहुत हिम्मत वाला काम है, व्हीलचेयर पर यह और भी चुनौतीपूर्ण था."

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

7 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

4 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

54 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago