✕

होम / बिजनेस / Reliance Retail से कौन खरीद रहा है 36000 करोड़ के उपकरण, इस सौदे से इन्‍हें मिलेगी टक्‍कर 

Reliance Retail से कौन खरीद रहा है 36000 करोड़ के उपकरण, इस सौदे से इन्‍हें मिलेगी टक्‍कर 

कंपनी ने इस खरीद के लिए अपने शेयरहोल्‍डर्स से अनुमति मांगी है. इसे लेकर 22 जून को वोटिंग हो सकती है जिसमें इसे लेकर शेयरहोल्‍डर्स अपना फैसला करेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अपने सेक्‍टर में बेहतरीन नतीजे देने के बाद अब एक नए कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज डिवाइस लीजिंग कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल से 36 हजार करोड़ रुपये के उपकरण खरीदना चाह रही है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसके लिए अपने शेयरधारकों से अप्रूवल मांगा है. 

इस कारोबार में क्‍या मुहैया कराएगी JFS? 
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जियो लीजिंग सर्विसेज नाम की एक यूनिट के जरिए इस कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है. ये कंपनी आने वाले समय में मोबाइल फोन और राउटर्स को लीज पर देने का काम करेगी. हालांकि अभी कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वो कौन से खास डिवाइस खरीदेगी. यहां जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए उपकरण खरीदकर रिलायंस जियो इंफोकॉम के जरिए किराए पर देने की योजना बना रही है. अभी तक बाजार में इस कारोबार में दो कंपनियां प्रमुख रूप से काम करती हैं इनमें Hewlett Packard और Lenovo जैसी कंपनियां शामिल हैं. जियो इंफोकॉम इन दो कंपनियों को आने वाले समय में चुनौती देने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर 22 जून को मतदान होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने इस शहर में खोला अपना नया रेस्‍टोरेंट, जानते हैं क्‍या है इसकी खास बात?

आखिर क्‍या होता है डिवाइस लीजिंग कारोबार?
डिवाइस लीजिंग बिजनेस करने वाली कंपनी टेक्‍नोलॉजी उपकरणों को लीज पर मुहैया कराने का काम करती हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि मौजूदा दौर में जहां टेक्‍नोलॉजी तेजी से बदल रही है ऐसे में ज्‍यादातर कंपनियां लेटेस्‍ट टेक्‍नोलॉजी के लिए उपकरणों को लीज पर ही लेती हैं. उनके लिए उपकरणों को खरीदने से बेहतर उपकरणों को लीज पर लेना होता है. मौजूदा समय में Hewlett Packard और Lenovo जैसी कंपनिया यही काम कर रही हैं. लेकिन अब मुकेश अंबानी की कंपनी जियो इंफोकॉम भी इसी कारोबार में उतरना चाह रही है, जिसके लिए वो रिलायंस रिटेल के जरिए 36 हजार करोड़ के उपकरण खरीद रही है. 

कैसे रहे हैं जियो फाइनेंशियल के नतीजे?
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने हाल ही में अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इन नतीजों में कंपनी ने बताया है कि उसने चौथी तिमाही में साल दर साल के आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और उसका मुनाफा 311 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. जबकि दिसंबर तिमाही में उसका ये मुनाफा 294 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी के ऑपरेशन से हुई रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो वो इस बार 418 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछली तिमाही में ये 414 करोड़ रुपये था. वित्‍त वर्ष 2024 में कंपनी का राजस्‍व बढ़कर 1854 करोड़ रुपये हो चुका है जो पिछले साल 42 करोड़ रुपये था.  

acc

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

12 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.