होम / बिजनेस / कौन हैं जिओ फाइनेंशियल में Isha Ambani का साथ देने वाले अंशुमन ठाकुर और हितेश सेठिया?

कौन हैं जिओ फाइनेंशियल में Isha Ambani का साथ देने वाले अंशुमन ठाकुर और हितेश सेठिया?

क्या आप जानते हैं JFS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ईशा अंबानी के साथ नजर आने वाले अंशुमन ठाकुर और हितेश सेठिया कौन हैं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में जिओ फाइनेंशियल (JFS) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आई थी. एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान हाल ही में कंपनी ने बताया था कि डायरेक्टर के रूप में ईशा अंबानी (Isha Ambani) समेत हितेश सेठिया (Hitesh Sethia) और अंशुमन ठाकुर (Anshuman Thakur) की नियुक्ति को भारत के केंद्रीय बैंक RBI द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है. 

JFS में ईशा अंबानी के साथ आयेंगे नजर
एक तरफ जहां एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, वहीं अंशुमन ठाकुर (Anshuman Thakur) और हितेश सेठिया (Hitesh Sethia) को बहुत से लोग नहीं जानते. अगर आप भी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के इन दो नए डायरेक्टर्स के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है. आइये जानते हैं, कौन हैं अंशुमन ठाकुर और हितेश सेठिया जो जिओ फाईनेंशियल सर्विसेज में ईशा अंबानी के साथ नजर आयेंगे. 

अंशुमन ठाकुर-इन्वेस्टमेंट बैंकर
अंशुमन ठाकुर (Anshuman Thakur) ने अर्थशास्त्र के विषय में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की है और उन्हें इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में जाना जाता है. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ मैनेजमेंट के जाने-माने संस्थान IIM अहमदबाद (IIM Ahmedabad) से MBA की शिक्षा भी प्राप्त की है. अंशुमन ठाकुर पिछले लगभग 25 सालों से इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम कर रहे हैं. इसके साथ ही अंशुमन को कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजिस्ट के रूप में भी पहचान मिली है. अंशुमन साल 2014 में रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) से जुड़े थे और इस समय वह जिओ प्लेटफॉर्म लिमिटेड में सीनियर वीपी के पद पर कार्यरत हैं. रिलायंस से जुड़ने से पहले वह मॉर्गन एवं स्टैनली, आर्थर एंडरसन और अर्न्स्ट एंड यंग जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं. 

हितेश सेठिया-चार्टर्ड अकाउंटेंट
हितेश सेठिया (Hitesh Sethia) प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने विख्यात हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से शिक्षा भी प्राप्त कर चुके हैं. हितेश सेठिया दुनिया भर के कई देशों में घूम-घूम कर नौकरी कर चुके हैं. लगभग 20 साल तो उन्होंने यूरोप, एशिया, नॉर्थ अमेरिका जैसे देशों में गुजारे हैं. रिलायंस से पहले उन्होंने ICICI बैंक में काम करते हुए कनाडा, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, हांगकांग जैसे देशों में काम किया है और फिलहाल वह रिलायंस ग्रुप से जुड़े हुए हैं. 
 
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: जीतने वाले के साथ-साथ हारने वालों पर भी होगी नोटों की बारिश!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

6 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

7 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें