होम / बिजनेस / आज किन शेयरों पर रखें नजर? बाजार में दिख सकती है तेज मूवमेंट

आज किन शेयरों पर रखें नजर? बाजार में दिख सकती है तेज मूवमेंट

बुधवार को BSE सेंसेक्स 270.84 अंक गिरकर 81,909.63 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 75 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 25,157.50 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपये की कमजोरी ने बाजार की धारणा को कमजोर बनाए रखा. हालांकि, निचले स्तरों पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से बाजार को थोड़ी राहत जरूर मिली. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 270.84 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरकर 81,909.63 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान एक समय यह 1,056 अंक से ज्यादा टूटकर 81,124 के आसपास पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 75 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 25,157.50 पर बंद हुआ.

किन शेयरों ने बाजार पर बढ़ाया दबाव

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति सुजुकी जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. वित्तीय, बैंकिंग और कंज्यूमर सेक्टर के शेयरों में कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचा. दूसरी ओर, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला.

आज इन शेयरों में दिख रही है जबरदस्त खरीदारी

बाजार की कमजोरी के बावजूद कुछ शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है. MRPL, CreditAccess Grameen, IndiaMART Intermesh, KPR Mill, Eternal, Hindustan Copper और ITC Hotels ने अपने 52 हफ्ते के नए उच्च स्तर को छू लिया है. टेक्निकल संकेतों के मुताबिक, इन शेयरों में आगे भी तेजी बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

इन स्टॉक्स में मिल रहे हैं गिरावट के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD के अनुसार Kalyan Jewellers, SRF, Authum Investment, Tata Communications, Tata Chemicals, Cyient और Paytm जैसे शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. जानकारों का मानना है कि इन शेयरों में फिलहाल दबाव बना रह सकता है. बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ही फोकस करें और जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें. 

इन शेयरों में भी दिेखेगी हलचल

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि दिसंबर तिमाही के नतीजे, डिविडेंड के ऐलान, मैनेजमेंट में बदलाव और बड़े निवेश से जुड़ी खबरें निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही हैं. Bajaj Consumer Care और KEI Industries ने मजबूत तिमाही नतीजों और बेहतर मार्जिन के दम पर सकारात्मक संकेत दिए हैं, वहीं Eternal के शानदार ग्रोथ नंबरों के साथ CEO का इस्तीफा स्टॉक में वोलैटिलिटी बढ़ा सकता है. CESC के ग्रीन एनर्जी में बड़े निवेश प्लान, Bank of India और Jindal Stainless के बेहतर मुनाफे व डिविडेंड घोषणाएं, तथा SBI के बोर्ड मीटिंग अपडेट पर भी बाजार की नजर रहेगी. इसके अलावा Dr Reddy’s के अनुमान से बेहतर नतीजे, HPCL के मिले-जुले आंकड़े, Vardhman Textiles के कमजोर मुनाफे और Gravita India के मजबूत EBITDA ग्रोथ के चलते इन सभी 11 शेयरों में कारोबार के दौरान तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

48 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

48 minutes ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

31 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

20 hours ago