होम / बिजनेस / कमाई की चाहत में आज किन शेयरों में करें निवेश? फटाफट यहां करें चेक

कमाई की चाहत में आज किन शेयरों में करें निवेश? फटाफट यहां करें चेक

भारतीय शेयर बाजार इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) की काली छाया से बाहर निकल आया है. बुधवार को भी मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को भी तेजी के साथ बंद हुआ. FMCG सहित कुछ सेक्टर्स में लिवाली और वैश्विक बाजारों के मिलेजुले संकेतों के चलते स्टॉक मार्केट ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 393.69 अंक बढ़कर 66,473.05 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 121.50 अंक चढ़कर 19,811.35 के लेवल पर पहुंच गया. Sensex के 30 में से 24 शेयर बढ़त में रहे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें तेजी के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के रुझानों पर नजर डालने से पहले, आईटी कंपनी TCS की बात कर लेते हैं. टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे. इस आईटी कंपनी का शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 11,342 करोड़ रुपए हो गया है. आज TCS के शेयरों पर तिमाही नतीजों का असर देखने को मिल सकता है. अब चलिए मोमेंटम इंडिकेटर के रुझानों को समझते हैं. MACD ने आज City Union Bank, Patanjali Foods, CreditAccess Grameen, Cummins India, Archean Chemical और BSE में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों की कीमतों में उछाल आ सकता है. यानी अगर आप इन पर दांव लगाते हैं, तो मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इन पर भी रखें नजर
MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में Sumitomo Chemical, HPCL, JB Chemicals और Aether Industries का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है, लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. अब जानते हैं कि कौनसे शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Bharti Airtel के साथ-साथ Zomato, Coal India, Paytm और DLF उन शेयरों में शामिल हैं, जिनमें निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. वहीं, कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव है, यानी निवेशकों की उनमें खास दिलचस्पी नहीं बची है. इसमें फिलहाल Rajesh Exports का नाम शामिल है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

15 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

15 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago