होम / बिजनेस / Infosys में आखिर किस शख्‍स का हुआ इस्‍तीफा कि गिर गए कंपनी के शेयर

Infosys में आखिर किस शख्‍स का हुआ इस्‍तीफा कि गिर गए कंपनी के शेयर

हालांकि इस्‍तीफा देने वाले ये अधिकारी मार्च 2024 तक इंफोसिस के साथ बने रहेंगे. कंपनी ने नए सीएफओ की नियुक्ति कर दी है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विप्रो के बाद अब इंफोसिस में एक ऐसे शख्‍स का इस्‍तीफा हो गया है कि कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत तक गिर गए हैं. Infosys के सिर्फ शेयर ही नहीं बल्कि कंपनी के ADR (American Depositary Receipt) में भी कमी आ गई है. ADR 3 प्रतिशत गिरावट के बाद ये 17.41 डॉलर तक की कमी देखने को मिली है. ये सारी परिस्थितियां इंफोसिस में उसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नीलांजन रॉय के इस्‍तीफे के बाद हुए हैं. उन्‍होंने कंपनी से व्‍यक्तिगत आकांक्षाओं के चलते दिया है. 

शेयरों में हुई है 1 प्रतिशत तक की गिरावट 
अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्‍टेड कंपनी इंफोसिस के शेयरों में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 1478.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी के एडीआर में भी कमी देखने को मिली है. 

नीलांजन रॉय ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा 
नीलांजन रॉय के इस्‍तीफे के बाद इंफोसिस ने कहा कि उन्‍होंने इस्‍तीफा व्‍यक्तिगत कारणों से दिया है. हालांकि नीलांजन 31 मार्च 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे. इंफोसिस ने बतौर सीएफओ नीलांजन रॉय की तारीफ की है. इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि नीलांजन के जाने के बाद डिप्‍टी सीएफओ जयेश कंपनी के सीएफओ की कमान संभालेंगे. जयेश दो बार इंफोसिस में काम कर चुके हैं और उन्‍हें 18 साल का अनुभव है. 

अब तक कई और लोग भी कह चुके हैं अलविदा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस में पिछले डेढ़ साल में इससे पहले प्रेसीडेंट रवि कुमार एस और मोहित जोशी कंपनी छोड़़ चुके हैं. सिर्फ इंफोसिस ही नहीं बल्कि देश की दूसरी टेक कंपनियां विप्रो (Wipro), HCL Tech, और TCS जैसी कंपनियों में कई टॉप लेवल के अधिकारी अब तक अलविदा कह चुके हैं. 

ये भी पढ़े: 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

6 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

8 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

10 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.