होम / बिजनेस / किस एक्‍सपर्ट और ट्रेडिंग कंपनी ने गलत तरीके से कमाए कितने पैसे?  क्‍या कहता SEBI ऑर्डर?

किस एक्‍सपर्ट और ट्रेडिंग कंपनी ने गलत तरीके से कमाए कितने पैसे?  क्‍या कहता SEBI ऑर्डर?

सेबी ने गलत प्रैक्टिस के जरिए मुनाफा कमाने वाले एक्‍सपर्ट और ट्रेडिंग कंपनी को 7 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रकम एस्‍क्रो अकाउंट में जमा करने के लिए कहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सेबी ने जी बिजनेस चैनल पर आने वाले 15 गेस्‍ट एक्‍सपर्ट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने इन पर जो कार्रवाई की है वो गैरकानूनी ट्रेडिंग करने के कारण की है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस एक्‍सपर्ट और ट्रेडिंग कंपनी ने कितने पैसे गलत तरीके से बनाए. अब सभी को अगले 15 दिनों में ये पैसे जमा करने हैं. 

आखिर क्‍या ये है पूरा मामला? 
सेबी की ओर से 1 फरवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 के दौरान इस चैनल पर आने वाले कई एक्‍सपर्ट को लेकर जांच की गई थी. इस जांच में पाया गया कि ये लोग जो भी सलाह दे रहे हैं उसका तरीका दोषपूर्ण है. सेबी ने जब इन एक्‍सपर्ट के Whats up चैट की जांच की तो पाया कि वो बाजार नियमों के अनुरूप नहीं है. इस मामले में सेबी के ऑल टाइम मेंबर कमलेश सी वार्ष्‍णेय की ओर से जी को सभी दस्‍तावेजों और रिकॉर्डिंग को संभाल कर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. 

इन सभी को गया है सेबी का नोटिस 
सेबी की ओर से जिन एक्‍सपर्ट को नोटिस भेजा गया है उनमें निर्मल कुमार सोनी, पार्थ सारथी धर, सार कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड, मोहन शेयरकॉम प्राइवेट लिमिटेड, मनन शेयरकॉम प्राइवेट लिमिटेड, कन्‍हैया ट्रेंडिंग कंपनी, नितिन छलानी, रूपेश कुमार मटोलिया, अजयकुमार रमाकांत शर्मा, सार सिक्‍योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रामावतार लालचंद छोटिया, किरण जाधव, आशीष केलकर, हिमांशु गुप्‍ता, मुदित गोयल और सिमी भौमिक शामिल हैं.    

किसे कितने करने हैं जमा? 
जिन लोगों पर पैसा कमाने का आरोप है उनमें सेबी की ओर से जारी किए आदेश में पांच लोगों का नाम हैं. जिन पर गलत तरीके से पैसा कमाने का आरोप है. इनमें पहले निर्मल कुमार सोनी हैं, इनमें साथ इसमें तीन एक्‍सपर्ट आशीष केलकर, हिमांशु गुप्‍ता, और मुदित गोयल भी शामिल हैं. इन्‍हें 443975 रुपये जमा करने हैं. इसी तरह से पार्थ सारथी धर को 53,84,661 रुपये जमा करने हैं. इनके साथ भी आशीष केलकर, किरण जाधव, मुदित गुप्‍ता, और सिमी भौमिक शामिल हैं. सार कमोडिटीज को 4,37,57,697 जमा करने हैं इनके साथ 6 एक्‍सपर्ट शामिल हैं. इसी तरह मनन शेयरकॉम प्राइवेट लिमिटेड को 1,35,01,336 जमा करने हैं. इनके साथ  भी 6 एक्‍सपर्ट शामिल हैं. इसी के साथ आखिरी में कन्‍हैया ट्रेडिंग कंपनी है जिसे 1,10,41,979 रुपये जमा करने हैं इनके साथ भी 6 लोग शामिल हैं. 

एस्‍क्रो अकाउंट बनाकर जमा करने होंगे इतने करोड़ 
सेबी की ओर से ये भी कहा गया है कि इन एक्‍सपर्ट में जिसने भी इस गैरकानूनी काम के जरिए 7,41,29,648 रुपये कमाए हैं, उन्‍हें नोटिस जारी कर दिया गया है. सेबी ने इन सभी को एस्‍क्रो अकाउंट बनाकर इस राशि को उस अकाउंट में जमा करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बिना सेबी की अनुमति के इसे जारी न करने के निर्देश भी दिए गए हैं. इस मामले में सभी आरोपियों को 15 दिनों में इस पैसे को जमा करना होगा. 

ये भी पढ़ें: अब Paytm को लेकर EPFO ने उठाया कदम, क्‍या और बढ़ेगी परेशानी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

55 minutes ago