होम / बिजनेस / Visa, MasterCard, Rupay में से आपको चाहिए कौन सा कार्ड, बिना आपसे पूछे नहीं होगा जारी 

Visa, MasterCard, Rupay में से आपको चाहिए कौन सा कार्ड, बिना आपसे पूछे नहीं होगा जारी 

RBI ने सभी बैंकों को कहा है कि ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने से पहले उनसे ये पूछा जाए कि उन्‍हें आखिर कौन सा नेटवर्क चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज तक क्रेडिट कार्ड जारी करते समय होता ये था कि कार्ड नेटवर्क चुनने का अवसर ग्राहकों को नहीं मिलता था. लेकिन अब आरबीआई ने लिस्‍टेड नेटवर्क की सूची जारी कर ग्राहकों को ये सुविधा दे दी है कि वो अपना पसंदीदा नेटवर्क चुन सकते हैं. कार्ड जारी करने से पहले बैंक को इसके लिए ग्राहक की सहमति लेनी होगी. अब तक बैंक की ओर से आपको क्रेडिट कार्ड के फीचर बताए जाते थे लेकिन कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्‍प नहीं होता था. लेकिन अब आपको वो भी मिलेगा.

किन किन नेटवर्क के चुन सकते हैं विकल्‍प? 
आरबीआई की ओर जारी गाइडलाइन के अनुसार, बैंक ग्राहक को जो कार्ड नेटवर्क जारी करेंगे उनमें अमेरिकन एक्‍सप्रेस बैंकिंग कॉर्प, डाइनर्स क्‍लब इंटरनेशनल लिमिटेड, मास्‍टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई,  एनपीसीआई का रुपये और वीजा वर्ल्‍डवाइड पीटीई शामिल है. इस गाइडलाइन को जारी करने का मकसद ये है कि कार्ड जारी करने वाले और लेने वाले को ज्‍यादा से ज्‍यादा विकल्‍प मुहैया कराना है. आरबीआई का मानना है कि मौजूदा समय में कार्ड नेटवर्क को लेकर ग्राहकों को कम विकल्‍प मिलते हैं. 

क्‍या कहते हैं आरबीआई के नए नियम? 
आरबीआई के नए नियम कहते हैं कि जब कभी भी बैंक कस्‍टमर को नया कार्ड जारी करेंगे तो उससे पहले ग्राहक को कई कार्ड का विकल्‍प देना होगा. उस पर ग्राहक की सहमति के बाद ही ग्रहक को उस नेटवर्क का कार्ड जारी किया जाएगा.यही नहीं अगर कार्ड  की समय सीमा खत्‍म हो जाती है और उसे नया कार्ड जारी किया जाता है वो भी उसकी पसंद का कार्ड जारी किया जाएगा. आरबीआई ने ये भी कहा कि कार्ड जारीकर्ता नेटवर्क के साथ कोई ऐसा समझौता नहीं करेंगे जो उन्‍हें किसी और के साथ काम करने से रोकता हो.

इन कंपनियों पर लागू नहीं होगा ये नियम 
आरबीआई का ये नियम उन कंपनियों पर लागू नहीं होगा जिनके सक्रिय कार्ड की संख्‍या 10 लाख से कम या 10 लाख तक है. मौजूदा समय में जो व्‍यवस्‍थाएं चल रही हैं उनमें ग्राहक अपनी पसंद का कार्ड नहीं ले सकते हैं. आरबीआई इस संबंध में पिछले साल जुलाई में एक विस्‍तृत सर्कुलर जारी कर चुका है. 

ये भी पढ़ें:  ब्‍लूमबर्ग के इस कदम से इन अहम देशों की सूची में भारत हो जाएगा शामिल
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago