होम / बिजनेस / कब समाप्‍त होगा भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग का ये संकट?

कब समाप्‍त होगा भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग का ये संकट?

जो भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, दुनिया की कई नामी कंपनियों पर मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा चुका है वो आज केवल दो सदस्यों के साथ काम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग ये विभाग किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है, ये भारतीय बाजार में कंपनियों के बीच होने वाली गलत प्रतिस्‍पर्धा को नियंत्रित करने वाला वो आयोग है जो अब तक देश की नहीं बल्कि दुनिया की कई नामी कंपनियों पर जुर्माना लगा चुका है. लेकिन भारत की प्रतिस्पर्धा को नियंत्रित करने वाले इस आयोग की समस्‍या ये है कि इसमें सिर्फ दो लोग काम कर रहे हैं, जिसने इसके ऊपर काम का दबाव पैदा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें मौजूदा समय में सिर्फ दो लोग काम कर रहे हैं जिसने इस आयोग की खुद की परेशानी को बढ़ा दिया है. 

यहां नहीं है कोई चेयरर्सन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग के चेयरमैन के चार महीने पहले सेवानिवृत्त होने के बावजूद अभी तक कोई चेयरपरसन यहां तैनात नहीं हुआ है. जबकि उसकी तलाश पिछले सात महीने से चल रही है. मौजूदा समय में ये आयोग अपनी कुल क्षमता से आधे में काम कर रहा है. जबकि इसमें चार लोगों जरूरत है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संस्‍थान को जानने वाले जानकार कहते हैं कि इस आयोग में पहली बार ऐसा संकट पैदा हुआ है. 

कई बड़े मामलों की सुनवाई कर चुका है सीसीआई 
सीसीआई अपने वजूद में आने के बाद से अब तक 1 हजार से ज्‍यादा केस को पूरा कर चुका है. सीसीआई अब तक देश ही नहीं दुनिया की कई नामी कंपनियों के खिलाफ अहम फैसले दे चुका है. इसमें सीमेंट से बीयर कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई, शामिल है और हाल ही में सीसीआई ने  Google पर दो बार जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे जानने वाले जानकार बताते हैं कि सीसीआई में पिछले एक दशक से 30 प्रतिशत पद खाली रहे हैं. इसे जानने वाले यहां तक कहते हैं कि जब से इसकी स्‍थापना हुई है तब से ये आयोग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है.

2018 में कम कर दिए गए थे पद 
2018 में, शीर्ष पर बढ़ती रिक्तियों का सामना करते हुए, सरकार ने मिनीमम गवर्नेंस – मैक्‍सीमम गवर्नेंस शासन के विजन के अनुरूप इसे सात से चार सदस्यों का आकार दे दिया था. जानकार ये भी बताते हैं कि पिछले साल एक संयोजन मामले को निपटाने में CCI को औसतन 17 कार्य दिवस लगे, और 20 एंटीट्रस्‍ट के  मामले अगले वित्‍तीय वर्ष में भी जारी रहे हैं. आयोग ने 13 अरब रुपये (158 मिलियन डॉलर) से अधिक जुर्माना वसूला.  लेकिन जानकार ये भी मानते हैं कि क्षमता कम होने से परिणामों की गुणवत्‍ता भी प्रभावित हो रही है. 

क्‍या सीसीआई में बनने जा रही है डिजिटल मार्केट यूनिट 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक जानकार ने कहा कि अक्‍टूबर में अपना कार्यकाल खत्‍म होने से पहले अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा था कि एजेंसी की एक डिजिटल मार्केट यूनिट स्थापित करने की योजना है. उनके कहे के अनुसार  अगर ऐसा होता है तो काम और बढ़ेगा. हालांकि सरकार ने उनके उत्‍तराधिकारी की तलाश के लिए विज्ञापन भी जारी किया था. उसने 16 महीनों में सेवानिवृत्ति के लिए वर्तमान दो के साथ तीन सदस्यों के पदों को भरने के लिए भी विज्ञापन दिया है. इसमें सभी चार शीर्ष पद शामिल हैं. वो कहते हैं कि सीसीआई का यह कमजोर होना हितधारकों में विश्वास को प्रेरित नहीं करता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago