होम / बिजनेस / महंगाई के मौसम में बढ़ेगा EMI का बोझ या मिलेगी राहत, इस दिन चल जाएगा पता

महंगाई के मौसम में बढ़ेगा EMI का बोझ या मिलेगी राहत, इस दिन चल जाएगा पता

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी की जब भी बैठक होती है तब-तब उस पर सभी सेक्‍टरों की नजर रहती है. क्‍योंकि वहां की बैठक से तय होने वाली ब्‍याज दरों का असर सभी पर होता है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

रिजर्व बैंक की हर दो महीने में होने वाली मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक एक बार फिर से होने जा रही है. इससे पहले 6 जून को रिजर्व बैंक की ओर से जब रेपो रेट का ऐलान किया गया था उस वक्‍त उसमें कोई इजाफा या कमी नहीं की गई थी. उसे पिछली बार की दरों पर ही स्थिर कर दिया गया था. लेकिन इस बार उसमें इजाफे की उम्‍मीद है. 

कब होगी मीटिंग? 
इस बार रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक 8-10 अगस्‍त के बीच होने जा रही है. 10 अगस्‍त को एक बार फिर रेपो रेट पर ब्‍याज दरों का एलान होगा. मौजूदा समय में रिजर्व बैंक की रेपो रेट 6.50 प्रतिशत है. इस दर में फरवरी के बाद से अब तक कोई बदलाव नहीं आया है. 

कितने बजे होगा ब्‍याज दरों का एलान 
आरबीआई 10 अगस्‍त को दोपहर 12 बजे रेपो रेट का एलान करेगा. आरबीआई की इस घोषणा को आरबीआई के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. ब्‍याज दरों में बदलाव होगा या वो स्थिर रहेंगी इसकी घोषणा हर बार गवर्नर शक्तिकांत दास करते हैं. अगले हफ्ते होने वाली इस मीटिंग पर सबकी नजरें लगी हुई हैं.

आखिर क्‍या है उम्‍मीद? 
इकोनॉमी के जानकार प्रो अरुण कुमार कहते हैं कि मौजूदा हालातों को देखते हुए मुझे ऐसा लगता है कि रिजर्व बैंक इस बार ब्‍याज दरों में इजाफा कर सकता है. प्रो अरुण कुमार कहते हैं कि बाकी यूरोप में रेपो रेट में इजाफा हुआ है तो ऐसे में भारत में भी दामों में इजाफा हो सकता है. क्‍योंकि रिजर्व बैंक ने पिछली बार भी नहीं बढ़ाया था और ऐसे में अगर ज्‍यादा अंतर आ जाता है तो यहां से कैपिटल बाहर जाने लगता है. उससे बैलेंस ऑफ पेमेंट में अंतर आ सकता है. इसलिए मुझे लगता है कि वहां बढ़ने के कारण यहां घटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. इसलिए इसका सीधा असर बाहर से होने वाले निवेश पर होगा और वो कम हो जाएगा. 

क्‍या कहते हैं दूसरे जानकार?  
वहीं दूसरी ओर कुछ जानकारों का मानना है कि मानसून में हुई बारिश के कारण हुए नुकसान से आने वाले दिनों में दामों में इजाफा हो सकता है. मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के कारणों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि शामिल है. विशेष रूप से सब्जियों की कीमत में हो रहा इजाफा इसमें शामिल है. जून में, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) ने मुद्रास्फीति दर 4.81% दिखाई. इसी तरह, जून में मुख्य मुद्रास्फीति मई के 5.2% से कम 5.1% थी. परिणामस्वरूप, अगले कुछ महीनों में सीपीआई में तेजी आने की संभावना है क्योंकि मानसून के अनियमित प्रभावों ने किसानों को प्रभावित किया है. उत्तर पश्चिम में बाढ़ और दक्षिण और पूर्व में अपर्याप्त वर्षा के कारण कटाई धीमी हो गई है.

Mercedes GLA का ये मॉडल उड़ा देगा आपके होश

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

4 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

5 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

7 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

4 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

5 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

7 hours ago