होम / बिजनेस / Budget 2026 के बाद आज बाजार का मूड कैसा? निवेशकों की नजर किन शेयरों पर

Budget 2026 के बाद आज बाजार का मूड कैसा? निवेशकों की नजर किन शेयरों पर

रविवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,546.84 अंक की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 495.20 अंक टूटकर 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

केंद्रीय बजट 2026 में वायदा और विकल्प (F&O) सौदों पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने के एलान ने शेयर बाजार की चाल बिगाड़ दी. बजट भाषण के तुरंत बाद निवेशकों में घबराहट देखने को मिली, जिसका असर यह रहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक भारी नुकसान के साथ बंद हुए.

बजट के बाद कारोबार के दौरान बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर एक समय 2,370 अंक से ज्यादा लुढ़क गया और 80,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. हालांकि, दिन के अंत में कुछ रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स 1,546.84 अंक यानी करीब 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 495.20 अंक टूटकर 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 24,571.75 तक फिसल गया था.

STT बढ़ोतरी से क्यों बिगड़ा बाजार का मूड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट में सौदों पर STT बढ़ाने की घोषणा की. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग महंगी होगी और रिटेल निवेशकों की सक्रियता घट सकती है. यही वजह है कि बजट के बाद निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी.

इन दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में सबसे ज्यादा 5.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अडानी पोर्ट्स भी 5.53 फीसदी टूट गया. इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली.

उधर, तेज गिरावट के बीच आईटी और फार्मा सेक्टर के कुछ शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश की. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, सन फार्मा और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही मजबूती, खरीदारी के संकेत

तकनीकी संकेतकों के मुताबिक Global Health, Anant Raj, Netweb Technologies, Amber Enterprises, Vardhman Textiles, Action Construction Equipment और IFCI जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जिसे तेजी का संकेत माना जा रहा है.

इन स्टॉक्स में मंदी का अलर्ट

MACD इंडिकेटर ने Hindustan Copper, MCX India, IIFL Finance, Bharat Dynamics, Hindustan Zinc, Angel One और Muthoot Finance के शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन शेयरों में आगे दबाव बना रह सकता है.बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट के बाद अस्थिरता कुछ समय तक बनी रह सकती है. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचने और किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेने की जरूरत है.

इन शेयरों में रहेगी हलचल

विशेषज्ञों के अनुसार बजट 2026 के बाद आज शेयर बाजार में 9 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी, क्योंकि विनिवेश, STT बढ़ोतरी, मजबूत बिक्री आंकड़े, टैक्स नोटिस, साइबर सिक्योरिटी इश्यू और Q3 नतीजों से जुड़ी खबरें इनमें तेज हलचल ला सकती हैं. IDBI Bank के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया तीसरे चरण में पहुंचने, STT बढ़ने से BSE और Groww के शेयरों में दबाव, Hero MotoCorp की जनवरी में मजबूत बिक्री, MOIL का नया जॉइंट वेंचर, Blue Star में डेटा एक्सेस से जुड़ा मामला, Quess Corp पर 160 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड, बायोफार्मा सेक्टर को बजट में मिले प्रोत्साहन, ऊंचे सरकारी बॉरोइंग से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी और कई कंपनियों के Q3 नतीजों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

15 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

19 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

19 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

15 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

22 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

19 hours ago