होम / BW क्लास / जल्‍द लागू होने जा रहा है QCO, जानिए आपके जीवन में इससे आने जा रहा है क्‍या बड़ा बदलाव? 

जल्‍द लागू होने जा रहा है QCO, जानिए आपके जीवन में इससे आने जा रहा है क्‍या बड़ा बदलाव? 

सरकार सामान की क्‍वॉलिटी सुधारने को लेकर इन नॉर्म्स जारी करने जा रही है. अब इंडस्‍ट्री को इन नॉर्म्स को पूरा करने वाले सामान को ही बनाना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आप जब कोई सामान खरीदते हैं तो आपको भी खराब क्‍वॉलिटी से रूबरु होना पड़ता होगा, इसी खराब क्‍वॉलिटी को खत्‍म करने के लिए सरकार अगले कुछ दिनों में एक नॉर्म्‍स जारी करने जा रही है. इन नॉर्म्‍स के जारी होने के बाद  31 से ज्‍यादा तरह के प्रोडक्‍ट को कोई भी खराब क्‍वॉलिटी का नहीं बना पाएगा. अगर किसी भी इंडस्‍ट्री ने उसे खराब क्‍वॉलिटी का बनाया तो उसके खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई कर पाएगी. 

क्‍या है QCO
QCO का मतलब है Quality Control Order . QCO के बारे में बताते हुए टेक्‍सटाइल मिनिस्‍ट्री के ज्‍वॉइंट सेक्रेट्री राजीव सक्‍सेना ने बताया कि इन नॉर्म्‍स के तहत इंडस्‍ट्री के लिए कुछ प्रोडक्‍ट को एक स्‍पेशल पैरामीटर के अंदर बनाकर उसकी क्‍वॉलिटी को मेंटेन करना होगा. सरकार ने मौजूदा समय में QCO के अंदर जियो टेक्‍सटाइल के 19 आईटम और प्रोटेक्‍टिव टेक्‍सटाइल के 12 आईटम को शामिल किया है. QCO देश की इंडस्‍ट्री के साथ-साथ विदेशों से जिस सामान को इंपोर्ट किया जाता है उस पर भी लागू किया जाएगा. सरकार का इंपोर्ट पर इस QCO को लागू करने का मकसद ये है कि जिससे कई देश जो अपना खराब सामान हमारे देश में भेजते हैं वो ऐसा न कर सकें. 

भविष्‍य में कई और प्रोडक्‍ट भी इसमें होंगे शामिल
इस स्‍कीम को लागू करने के साथ-साथ भविष्‍य में इसमें और भी प्रोडक्‍ट को जोड़ने की है. टेक्‍सटाइल मिनिस्‍ट्री मौजूदा समय में एग्रो टेक्‍सटॉइल के 22 और मेडिकल टेक्‍सटॉइल के 6 प्रोडक्‍ट को इसमें शामिल करने पर विचार कर रही है. इसी तरह से सरकार फेस 3 में 33 आईटम को और इसमें जोड़ने पर विचार कर रही है. इनमें आपके घर में इस्‍तेमाल करने वाले पीवीसी पाइप, सैनेटरी नैपकिन, जैसी बुनियादी चीजें शामिल हैं.  

कब से लागू होगा QCO 
QCO के पहले चरण को लेकर सरकार ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है. अगले कुछ दिनों में नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद इंडस्‍ट्री के पास 180 दिनों का समय रहेगा जब उन्‍हें अपने प्रोडक्‍ट को लेकर सरकार के नॉर्म्‍स को फॉलो करना होगा. अगर 180 दिनों के बाद वो पुराने स्‍टैंडर्ड पर सामान को सेल नहीं कर पाएंगे. अगर इस नोटिफिकेशन के जारी होने के 180 दिन बाद इनमें से किसी को प्रोडक्‍ट को सरकार द्वारा तय मानक से नीचे बेचा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. 

आखिर कौन-कौन से हैं ये प्रोडक्‍ट हैं फर्स्‍ट फेज में 
सरकार के नॉर्म्‍स के बारे में जानकारी देते हुए ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड के टेक्‍सटाइल के निदेशक व प्रमुख जे के गुप्‍ता ने बताया कि सरकार ने पहले चरण में जिन सामानों को कवर किया है उनमें जियोटैक्‍सटाइल बैरियर, रिपेयर में इस्‍तेमाल होने वाले रिइंफोर्स उपकरण, फायर फाइटिंग में आग से बचने के लिए इस्‍तेमाल होने वाले प्रोडक्‍ट, आग से बचने के लिए इस्‍तेमाल  होने वाले कपड़े, न्‍यूक्लियर बॉयोलॉजिकल और केमिकल सूट, हल्‍की तरह की बुलेट प्रूफ जैकेट शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago