✕

होम / बिजनेस / Baltimore Bridge ढहने से इन कंपनियों का बिगड़ेगा गणित, जानिए कैसे

Baltimore Bridge ढहने से इन कंपनियों का बिगड़ेगा गणित, जानिए कैसे

अमेरिका के बाल्टीमोर में बड़ा हादसा हुआ है. एक कार्गो शिप द्वारा सपोर्टिंग खंभे में टक्कर लगने के बाद ऐतिहासिक पुल भरभरा कर गिर गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका के बाल्टीमोर में मंगलवार को एक कार्गो शिप पेटाप्सको नदी पर बने 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया. इस टक्कर के बाद पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में समा गया. इस हादसे के बाद कुल 8 श्रमिक नदी में बह गए थे, जिनमें से 2 को रेस्क्यू कर लिया गया है. बाल्टीमोर फायर डिपार्टमेंट ने पुल के ढहने से बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति होने की आशंका जताई है.

पुल से गुजरते हैं 1.1 करोड़ वाहन

मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के मुताबिक ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दिए गए हैं. ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है. जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं. किसी को भी चोट नहीं आई है. फिलहाज जहाज की पुल से कैसे टक्कर हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस पुल से साल भर में करीब 1.1 करोड़ वाहन गुजरते हैं. आइए आपको बताते हैं कि बंदरगाह का उपयोग करने वाली कार निर्माता कंपनियों और अन्य कंपनियों ने अपने परिचालन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में क्या कहा है?

व्यापार होगा प्रभावित

कोयला उत्पादक कंपनी कंसोल ऊर्जा (CONSOL ENERGY) ने कहा कि बाल्टीमोर बंदरगाह में स्थित कंसोल समुद्री टर्मिनल में जहाजों के प्रवेश और निकास में देरी हो गई है. रेल कंपनी सीएसएक्स (CSX) ने इस घटना पर कहा कि कोयला के ग्राहकों को माल पहुंचने में देरी हो सकती है वहीं दूसरी तरह फोर्ड ( FORD) कंपनी ने कहा कि बाल्टीमोर पुल के ढहने और उसके बाद बंदरगाह को बंद करने से ऑटो निर्माताओं को पार्ट्स अन्य बंदरगाहों पर भेजने पड़ेंगे जिससे उसकी सप्लाई चेन प्रभावित होगी.

वाहन निर्माता कंपनियों पर पड़ेगा असर

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (GM Motors) ने कहा कि वह अपने वाहनों की शिपमेंट को अन्य बंदरगाहों की ओर मोड़ रही है जिससे कम से कम हमारे व्यापार पर प्रभाव पड़े. मर्सिडीज बेंज यूएसए (MERCEDES BENZ USA) ने कहा कि बाल्टीमोर पुल के ढहने से कार निर्माता की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने वाला है. वहीं वोक्सवैगन (VOLKSWAGEN) ने कहा ट्रकों की आवाजाही में देरी हो सकती है, क्योंकि क्षेत्र में यातायात का मार्ग बदल दिया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.