✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या हुआ कि ऑल टाइम हाई के नजदीक पहुंच गए वोडाफोन के शेयर, आखिर क्‍या है गुड न्‍यूज? 

ऐसा क्‍या हुआ कि ऑल टाइम हाई के नजदीक पहुंच गए वोडाफोन के शेयर, आखिर क्‍या है गुड न्‍यूज? 

वोडाफोन ने इंडस टावर्स में अपनी 18 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी को पहले ही बेच चुका है. अब उसकी इस कंपनी में सिर्फ 3 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी बची है. जुटाई गई इस रकम से कंपनी ने कर्ज भी चुकाने की योजना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वोडाफोन आईडिया एक ओर बाजार से जहां पैसे चुकाकर अपने कर्ज को चुकाने की तैयारी कर रही है कि वहीं कंपनी ने अपने 5जी रोल आउट को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल कंपनी ने 17 सर्किल में 5जी रोलआउट की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को बाजार में इस खबर का ऐसा असर हुआ कि कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई के नजदीक पहुंच गया. कंपनी का शेयर खबर लिखे जाने तक 17.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. 

5जी की तेजी से तैयारी कर रहा है वोडाफोन 
वोडाफोन 17 सर्किल में अपनी 5 जी सेवाओं की शुरूआत करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने दूरसंचार विभाग को इसकी टेस्टिंग भी करा दी है. कंपनी ने 1 करोड़ रुपये की पेनल्‍टी भी चुकाई है. दरअसल कंपनी के लिए रोल ऑबलिगेशन करना अनिवार्य हो गया था. अगर वो ऐसा नहीं करती तो उसके खिलाफ दूरसंचार विभाग कार्रवाई भी कर सकता था. 

ये भी पढ़ें: इस फंड रेजिंग से Zepto ने छुआ ये मुकाम, अब कंपनी कर रही है ये तैयारी  

कंपनी के शेयर में हुआ इतना इजाफा 
वोडाफोन आईडिया के शेयर के लिए 5जी रोलआउट करने की ये खबर काफी सकारात्‍मक साबित हुई. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 16.61 रुपये पर खुला था. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 17.10 पैसे पर कारोबार कर रहा था. कंपनी के शेयर में 3.45 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. कंपनी शेयर का 52 हफ्तों का हाई 18.40 रुपये है जबकि 52 हफ्तों के लोक की बात करें तो वो 7.15 रुपये है. शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये रहा.

कंपनी बाजार से पैसा जुटाने की कर रही है तैयारी 
इससे पहले वोडाफोन ने टावर लगाने वाली कंपनी इंडस टावर्स में अपनी 18 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को बेच दिया है. कंपनी ने अपनी 18 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को बेचकर 15300 करोड़ रुपये जुटाए हैं. वोडाफोन ने ये डील 311.40 से 325.48 रुपये/शेयर में की है. वोडाफोन की इंडस टावर में कुल हिस्‍सेदारी करीब 21% थी. अब क्‍योंकि उसने 18 प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेच दी है तो ऐस में ये केवल 3.1% रह गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन ने एक बयान में कहा, वोडाफोन ग्रुप PLC ने इंडस टावर्स लिमिटेड में 48.47 करोड़ शेयर बेच दिए हैं, जो कि इंडस की शेयर कैपिटल का 18% है. कंपनी जुटाए गई इस रकम से कर्ज चुकाने जा रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago