✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या हुआ कि CEO ने सिर्फ 2 मिनट Online Meeting के बाद सभी को कह दिया अलविदा

ऐसा क्‍या हुआ कि CEO ने सिर्फ 2 मिनट Online Meeting के बाद सभी को कह दिया अलविदा

ये पूरी घटना एक बिजनेस मॉडल के फेल होने कारण हुई. इस घटना ने इस तरह की दूसरी कंपनियों की व्‍यवहारिक समस्‍याओं को भी सामने रखा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों के साथ दो मिनट की गूगल मीट की और उसके बाद सभी को अलविदा कह दिया. शायद आपने भी नहीं सुना होगा. हैरान करने वाली ये घटना हुई है यूनाइटेड स्‍टेट अमेरिका में, जहां एक कंपनी के सीईओ ने सभी स्‍थाई कर्मचारियों, अंशकालिक कर्मचारियों, और ठेकेदारों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग की और उसके बाद उन्‍हें अलविदा कह दिया. कंपनी के सीईओ की बात सुनकर सभी कर्मचारी हैरान हो गए. ऐसा करने वाली USA की इस कंपनी का नाम है फ्रंटडेस्‍क(Frontdesk). 

क्‍या करती है फ्रंटडेस्‍क? 
फ्रंटडेस्‍क एक स्‍टार्टअप कंपनी है. जो अपार्टमेंट के प्रबंधन का काम करता है. इस कंपनी के साथ मौजदूा समय में स्‍थायी, अस्‍थायी और ठेकेदार मिलकर 200 लोग काम करते हैं. कंपनी को राज्‍य रिरिसीवरशिप (इसे भारत में दिवालिया होना) का नोटिस मिला है, जिसके बाद कंपनी ने ये कदम उठाया है. इन परिस्थितियों के बावजूद कंपनी अब अपने मौजूदा ग्राहकों को वैकल्पिक आवास की तलाश करने और कंपनी के द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करने को कह रही है. 

कब बनी थी ये कंपनी? 
Frontdesk की स्‍थापना 2017 में हुई थी. उस वक्‍त उसे कुछ बैंकर्स के जरिए 26 मिलियन डॉलर का निवेश हासिल हुआ था. जिन बैंकर्स ने इस कंपनी में निवेश किया था उनमें जेटब्‍लू वेंचर्स, वेरिटस इंवेस्‍टमेंट और सेंड हिल एडवेंचर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं. कंपनी के सामने पिछले कुछ समय से कई तरह की परेशानियां आ रही थी उनमें अपने ऑपरेशन को सस्‍टेन करना सबसे बड़ी चुनौती थी. कंपनी चाहती थी कि वो पूर्ण भवन प्रबंधन की ओर आगे बढ़े इसके लिए वो अतिरिक्‍त निवेश का इंतजाम कर रही थी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इससे नुकसान ये हुआ कि कंपनी की ऑपरेशनल चुनौतियां काफी बढ़ गईं. 

इस वजह से पैदा हुई कंपनी की समस्‍या 
कंपनी की समस्‍या का कारण उसका मॉडल ऑफ अर्निंग रहा. जहां वो अपार्टमेंट से मिलने वाले किराए को लेकर काम कर रही थी. इस मॉडल में कंपनी के सामने सबसे बड़ी समस्‍या ये आई कि बढ़ती लागत और उसके विपरीत मिलने वाला किराया उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया. कंपनी के इस मॉडल ने इस क्षेत्र की बाकी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर भी सवाल पैदा कर दिया है. ये घटना इस तरह की इंडस्‍ट्री के सामने आने वाली समस्‍याओं को भी सामने रख रही है. 

ये भी पढ़ें: Budget 2024: बजट से जुड़ी ये वो बातें हैं जिन्‍हें हर कोई नहीं जानता, क्‍या आप जानते हैं?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago