होम / बिजनेस / बाजार में ऐसा क्‍या हुआ कि TCS और LIC  के शेयरों में आ गई जबरदस्‍त बढ़त

बाजार में ऐसा क्‍या हुआ कि TCS और LIC  के शेयरों में आ गई जबरदस्‍त बढ़त

TCS ने जहां एक कंपनी के साथ साझेदारी की है वहीं दूसरी ओर LIC कल से अपने एक नए प्रोडक्‍ट को लॉन्‍च करने जा रही है. दोनों के शेयरों में उसी का असर देखने को मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोमवार हफ्ते का पहला दिन जहां पेटीएम के शेयरों पर लगे ग्रहण को खत्‍म नहीं कर पाया वहीं दूसरी ओर TCS और LIC के लिए ये दिन जबरदस्‍त साबित हुआ. TCS का शेयर जहां अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए 4000 के आंकड़े को पार कर गया वहीं दूसरी ओर LIC का शेयर 1000 के आंकड़े को पार कर गया.  ये एलआईसी के 6 फरवरी से शुरू होने वाले नए प्रोडक्‍ट की सेल से पहले देखने को मिल रहा है. 

TCS के मार्केट कैप में हुई जबरदस्‍त बढ़ोतरी 
टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज का शेयर सोमवार को 52 वीक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया. कंपनी के शेयरों में ये बदलाव उसकी पेरिस में हुई एक डील के बाद आया है. कंपनी ने ये डील यूरोप असिस्‍टेंस के आईटी ऑपरेटिंग मॉडल को बदलने के लिए AI का प्रयोग करते हुए बदलने के लिए की है. इस घोषणा के बाद टीसीएस के शेयरों में शुरुआत में 1.35 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली जिसके बाद शेयर 4000 रुपये के आंकड़े को पार कर गया. इस बढ़त के बाद कंपनी का मार्केट कैप 14.70 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. हालांकि खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 3966.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यूरोप असिस्‍टेंस एक यात्रा बीमा कंपनी है, जिसके पूरी दुनिया के 200 के अधिक देशों में 300 मिलियन ग्राहक हैं. 

LIC के शेयरों में इसलिए हुई बढ़त 
वहीं देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्‍योरेंस ऑफ इंडिया के शेयर ने भी दिन में 1000 रुपये से ज्‍यादा का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 995.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. जानकारों का मानना है कि एलआईसी के शेयरों में ये बढ़त इसलिए हुई है क्‍योंकि कंपनी 6 फरवरी से अपने नए उत्‍पाद की बिक्री शुरू करने जा रही है. ये एक ऐसा प्रोडक्‍ट है जो यूनिट लिंक्‍ड, गैर भागीदारी व्‍यक्तिगत योजना है. एलआईसी के शेयरों में 8.81 प्रतिशत बढ़कर 1027.95 रुपये तक जा पहुंचे थे. अगर साल दर साल के अनुसार देखें तो स्‍टॉक में 18 प्रतिशत की ग्रोथ बनी हुई है. 
 
ये भी पढ़ें: Paytm के शेयरों के लिए अच्‍छा नहीं रहा सोमवार, फिर लगा लोअर सर्किट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

26 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

35 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago