✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या हुआ जिसके कारण बढ़ गए रोजगार के अवसर, इस सर्वे की रिपोर्ट में सामने आई वजह

ऐसा क्‍या हुआ जिसके कारण बढ़ गए रोजगार के अवसर, इस सर्वे की रिपोर्ट में सामने आई वजह

लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण की ओर आगे बढ़ रहा है जिसमें रोजगार एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. लेकिन इस सर्वे में आई रिपोर्ट ने सरकार को जरूर राहत दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश में मौजूदा समय में चल रहे लोकसभा चुनावों में कई प्रमुख मुद्दों में रोजगार जैसा मुद्दा शामिल है. पूरे चुनावों में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है. लेकिन अब इसी बेरोजगारी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. HSBC फ्लैश इंडिया कंपोजिट की रिपोर्ट बता रही है कि परचेजिंग मैनेजर्स इंडिया (PMI) में इस बार इजाफा देखने को मिला है. मई में ये आंकड़ा 61.7 पर पहुंच गया है जो अप्रैल में 61.5 पर था. इसके कारण सर्विस सेक्‍टर के बेहतरीन प्रदशर्न के कारण रोजगार के अवसरों में इजाफा हुआ है. 

आखिर क्‍या रही है इसकी वजह? 
HSBC की सर्वे रिपोर्ट बता रही है कि मई में एक्‍सपोर्ट सेक्‍टर में तेजी देखने को मिली है. इसके कारण रोजगार के अवसरों में भी इजाफा देखने को मिला है. इस आंकड़ें में बढ़ोतरी होने के कारण नेट जॉब एडिशन रेट पिछले 18 सालों में सबसे ज्‍यादा पहुंच गया है. इस आंकड़े में इतना इजाफा इससे पहले कम ही देखने को मिला है. यही नहीं देश के कारोबारियों को निर्यात ऑर्डर भी खूब मिले हैं जिससे अवसरों में इजाफा हुआ है. ये तेजी 2014 से पहले वाली तेजी सी महसूस हो रही है. हालांकि मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर की तेजी में कमी देखने को मिली है. पिछले महीने ये 58.8 की तुलना में कम होकर 58.4 पर आ गई है. 

ये भी पढ़ें: अब Paytm कर्मचारियों पर आया संकट, हटाए जा सकते हैं इतने हजार कर्मचारी

सर्विस सेक्‍टर में दिख रही है तेजी 
वहीं सर्विस सेक्‍टर दूसरी ओर चार महीने में सबसे ज्‍यादा तेजी देखने को मिली है.  पीएमआई मैन्‍युफैक्‍च्‍रिंग और सर्विस सेक्‍टर में काम करने वाली 800 कं‍पनियों 80 प्रतिशत रिस्‍पांस को रिकॉर्ड करता है. मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में नौकरी के पैदा होने की रफ्तार में कमी देखने को मिली है लेकिन ये सितंबर 2023 के बाद सबसे ज्‍यादा है. कंपनियों ने अपने ऑर्डर को पूरा करने के लिए कई जगह अतिरिक्‍त लोगों की भर्ती की है. 

आखिर रोजगार में क्‍यों हुआ है इजाफा 
एचएसबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोजगार के अवसरो में इजाफा होने के प्रमुख कारणों में सर्विस सेक्‍टर का बेहतरीन परफॉर्मेंस होने के साथ सामान की सप्‍लाई करने में लगने वाले समय में कमी भी एक अहम कारण है. यही नहीं कंपनियों ने इस साल को लेकर जिस तरह से सकारात्‍मकता दिखाई है उससे भी रोजगार के अवसरों में इजाफा हुआ है. हालांकि कच्‍चे माल की महंगाई और श्रम में हुए इजाफे के कारण प्रोडक्‍ट के दामों में इजाफा हुआ है लेकिन फिर भी महंगाई में इजाफा नहीं हुआ है. वहीं कंपनियों ने लागत बढ़ने का भार ग्राहक पर डाल दिया है. इससे ये हुआ कि कंपनियों का मार्जिन सुधरा है जिससे और रोजगार की संभावना बढी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.