होम / बिजनेस / हर काली टंकी...बिक गई Water Tank बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी, जानें कौन है नया मालिक?

हर काली टंकी...बिक गई Water Tank बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी, जानें कौन है नया मालिक?

सालों तक लोगों के भरोसे का प्रतीक रही सिंटेक्स बिक गई है. गुजरात के वेलस्पन ग्रुप ने इसे खरीद लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब बात घर की छत पर लगने वाली पानी की टंकी की आती है, तो जहन में एक ही नाम सबसे पहले आता है - सिंटेक्स. इसका एक विज्ञापन 'हर काली टंकी सिंटेक्स नहीं होती' खूब फेमस हुआ था. सालों तक लोगों के भरोसे का प्रतीक रही यह कंपनी अब बिक गई है. सिंटेक्स (Sintex) को गुजरात के वेलस्पन ग्रुप (Welspun Group) ने 1251 करोड़ रुपए में खरीदा है. बता दें कि वेलस्पन टेक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी है, लेकिन हाल में इसने वेयरहाउसिंग, फ्लोरिंग और एडवांस्ड टेक्साइटल्स जैसे सेक्टर्स में भी विस्तार किया है.

मजबूत होगा पोर्टफोलियो  
सिंटेक्स प्लास्टिक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है. पानी की टंकी यानी वॉटर टैंक के अलावा सिंटेक्स प्लास्टिक के दूसरे प्रॉडक्ट्स भी बनाती है और इसका देशभर में स्ट्रॉन्ग नेटवर्क है. वेलस्पन ने सिंटेक्स को दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से खरीदा है. इस डील से Welspun के बिल्डिंग पोर्टफोलियो में मजबूती आएगी. ग्रुप का कहना है कि सिंटेक्स के अधिग्रहण से पूरे देश में उसकी पहचान बढ़ेगी, क्योंकि सिंटेक्स की हर घर तक पहुंच है. गौरतलब है कि इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग यानी दिवाला प्रक्रिया में जाने से पहले सिंटेक्स की प्लास्टिक मार्केट में डबल डिजिट से भी ज्यादा हिस्सेदारी थी.

इस तरह मिलेगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स में वेलस्पन के चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका के हवाले से बताया गया है कि समूह अपना बिल्डिंग मटीरियल पोर्टफोलियो मजबूत कर रहा है और हर घर तक अपने बिजनेस को पहुंचाना चाहता है. सिंटेक्स का अधिग्रहण उसकी इसी रणनीति का हिस्सा है. वेलस्पन ग्रुप बिल्डिंग मटीरियल मार्केट पर कब्जा करना चाहता है. ऐसे में पानी की 'काली टंकी' बनाने वाली ये कंपनी उसके लिए फायदे का सौदा हो सकती है. सिंटेक्स के पास सालों का अनुभव है और वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है.

इस तरह डूबी सिंटेक्स
वित्तीय वर्ष 2022 में सिंटेक्स का रिवेन्यु 761 करोड़ रुपए रहा था. जबकि वित्तीय वर्ष 2019 में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 270 करोड़ रुपये और टर्नओवर 1800 करोड़ रुपए था. हालांकि, कंपनी ने लोन के पेमेंट में डिफॉल्ट किया और दिसंबर 2020 में इसे बैंकरप्सी कोर्ट में घसीट लिया गया. इस तरह सालों तक लोगों के भरोसे का प्रतीक रही कंपनी दिवालिया होकर दूसरे हाथों में चली गई. कंपनी के पास देशभर में 800 डिस्ट्रीब्यूटर्स और 13000 रिटेलर्स का विशाल नेटवर्क है. 

शेयरों को लगे पंख
वेलस्पन के अलावा JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ने भी सिंटेक्स को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बाजी वेलस्पन के हाथ लगी. सिंटेक्स पानी की टंकी के अलावा इंडस्ट्रियल कंटेनर्स, सब-ग्राउंड स्ट्रक्चर्स, फैक्ट्री मेड डूअर्स और पैसेंजर कार, टू-वीलर और कमर्शियल वाहनों के लिए प्लास्टिक मोल्डेड कंपोनेंट्स भी बनाती है. वहीं, इस डील का असर वेलस्पन के शेयरों पर भी पड़ा है. कंपनी के शेयर तेजी से ऊपर की तरफ भाग रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इनमें ढाई फीसदी से ज्यादा का उछाल आ गया था और कंपनी का शेयर 65.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

13 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

14 hours ago

पेटीएम की दमदार वापसी, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा; आय में भी तेज उछाल

वन97 कम्युनिकेशंस का परिचालन राजस्व 28% बढ़ा, पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से मिली रफ्तार

15 hours ago

FTCCI के अध्यक्ष बने केके माहेश्वरी, श्रीनिवास गरिमेला को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

109 साल पुराने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FTCCI) ने नई नेतृत्व टीम का किया चुनाव

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

11 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

13 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

16 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

13 hours ago