होम / बिजनेस / इंतजार हुआ खत्म, खुल गया Mamaearth का IPO; प्राइज बैंड से लेकर जानें सबकुछ 

इंतजार हुआ खत्म, खुल गया Mamaearth का IPO; प्राइज बैंड से लेकर जानें सबकुछ 

शिल्पा शेट्टी के निवेश वाले ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रैंड मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी का आईपीओ आज ओपन हो गया. इसके लिए 2 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रैंड मामाअर्थ के आईपीओ (Mamaearth IPO) का इंतजार आज खत्म हो गया है. मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का 1701 करोड़ रुपए का आईपीओ आज खुल गया है. इस आईपीओ के तहत 365 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 4.12 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने का भी प्लान है. यदि आप भी इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास 2 नवंबर तक मौका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामाअर्थ के IPO में प्राइज बैंड 308 से 324 रुपए प्रति शेयर रखा गया है. 

शिल्पा बेचेंगी कुछ हिस्सेदारी
मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer को रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ ने 2016 में शुरू किया था. वरुण और गजल अलघ के अलावा कंपनी के अन्य निवेशकों में Evolvence, Fireside Ventures, Stellaris Venture Partners, Snapdeal के फाउंडर कुणाल बहल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रोहित कुमार बंसल शामिल हैं. कंपनी फेशवॉश, शैम्पू, हेयर ऑयल जैसे टॉक्सिक फ्री प्रोडक्ट बनाती है. शिल्पा शेट्टी भी आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही हैं.

लगाना होगा इतना पैसा
आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित रखा गया है. जबकि 15% हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है. कम से कम 46 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है. इस हिसाब से देखें तो रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14,904 रुपए निवेश करने ही होंगे. जबकि वे अधिकतम 598 शेयरों के लिए 1,93,752 रुपए की बोली लगा सकता हैं. नियमों के अनुसार, खुदरा निवेशक या रिटेल इन्वेस्टर किसी एक IPO में दो लाख रुपए से ज्यादा की राशि नहीं लगा सकते. मामाअर्थ के आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट 7 नवंबर को होगा. जबकि निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 9 नवंबर को क्रेडिट हो सकते हैं. शेयरों की स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

53 minutes ago