✕

होम / बिजनेस / वॉरी सोलर का बड़ा दांव, यूनाइटेड सोलर में 30 मिलियन डॉलर का रणनीतिक निवेश

वॉरी सोलर का बड़ा दांव, यूनाइटेड सोलर में 30 मिलियन डॉलर का रणनीतिक निवेश

यह समझौता न केवल सोलर सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विविध बनाएगा, बल्कि भारत, अमेरिका और ओमान के बीच ऊर्जा सहयोग को भी नई मजबूती देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

वॉरी सोलर अमेरिका इंक. (Waaree Solar Americas Inc.) ने वैश्विक सोलर सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित करने के उद्देश्य से यूनाइटेड सोलर होल्डिंग इंक. (United Solar Holding Inc.) में 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर के रणनीतिक निवेश की घोषणा की है. कंपनी ने इसके लिए एक बाध्यकारी टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं.

यह निवेश सीरीज़-बी प्रेफर्ड शेयरों के जरिए किया जाएगा और इसके साथ एक दीर्घकालिक पॉलीसिलिकॉन ऑफटेक (आपूर्ति) समझौता भी शामिल है, जो वेरी की वैश्विक सोलर मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों, खासतौर पर अमेरिका में परिचालन को समर्थन देगा. यह सौदा 31 जनवरी 2026 तक पूरा होने की संभावना है, बशर्ते सभी आवश्यक शर्तें पूरी हों.

ओमान में अत्याधुनिक पॉलीसिलिकॉन प्लांट को मिलेगा समर्थन

वेरी का यह निवेश ओमान के सोहर फ्रीज़ोन में यूनाइटेड सोलर की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई के निर्माण को पूरा करने में मदद करेगा. यह संयंत्र सालाना 1 लाख मीट्रिक टन पॉलीसिलिकॉन उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे हर साल लगभग 40 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल निर्माण को समर्थन मिल सकेगा.

यूनाइटेड सोलर को उसके सबसे बड़े शेयरधारक ओमान इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (OIA) का समर्थन प्राप्त है और यह संयंत्र दुनिया के सबसे बड़े और लागत-प्रतिस्पर्धी सोलर पॉलीसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में से एक बनने की उम्मीद है.

वैश्विक सप्लाई चेन में विविधता की दिशा में अहम कदम

वर्तमान में दुनिया के 90 प्रतिशत से अधिक पॉलीसिलिकॉन का उत्पादन केवल एक ही देश में होता है, जिससे वैश्विक सोलर उद्योग में सप्लाई चेन से जुड़ा जोखिम बना रहता है. यूनाइटेड सोलर का ओमान में स्वतंत्र संचालन अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए एक भरोसेमंद और बड़े पैमाने का विकल्प प्रदान करता है, जिससे सोलर सप्लाई चेन की मजबूती बढ़ेगी.

वेरी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हितेश सी. दोषी ने कहा, “यूनाइटेड सोलर में यह रणनीतिक निवेश वेरी की दीर्घकालिक, सुरक्षित और पूरी तरह ट्रेसेबल पॉलीसिलिकॉन सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है. जैसे-जैसे हम अमेरिका और अन्य वैश्विक बाजारों में अपनी सोलर मॉड्यूल और सेल क्षमता का विस्तार कर रहे हैं, हमें भरोसेमंद, लागत-प्रतिस्पर्धी और भू-राजनीतिक रूप से विविध कच्चे माल की जरूरत है. ओमान में यूनाइटेड सोलर की विश्वस्तरीय सुविधा हमारे सप्लाई चेन पारदर्शिता, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है. यह साझेदारी भारत और ओमान के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग को भी दर्शाती है.”

यूनाइटेड सोलर होल्डिंग इंक. के चेयरमैन सैम झांग ने कहा, “हमें गर्व है कि वेरी जैसे दुनिया के सबसे बड़े सोलर निर्माताओं में से एक ने हम पर निवेशक और ग्राहक के रूप में भरोसा जताया है. यह यूनाइटेड सोलर की पॉलीसिलिकॉन उद्योग में मजबूत स्थिति और सुरक्षित व विविध सोलर सप्लाई चेन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

वर्टिकल इंटीग्रेशन और भविष्य की योजनाएं

यूनाइटेड सोलर अपनी विकास रणनीति के तहत वर्टिकल-इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन तैयार कर रहा है, जिसमें भविष्य में सोलर सेल और वेफर निर्माण इकाइयां भी शामिल होंगी. इस निवेश के साथ वेरी को यूनाइटेड सोलर से दीर्घकालिक पॉलीसिलिकॉन आपूर्ति अधिकार मिलेंगे. दोनों कंपनियां आने वाले समय में सोलर वैल्यू चेन के विभिन्न हिस्सों में सहयोग की संभावनाओं पर भी काम करेंगी.

भारत-ओमान साझेदारी को मिलेगा बल

यह सौदा भारत और ओमान के बीच बढ़ती क्रॉस-बॉर्डर साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है. यूनाइटेड सोलर की अपस्ट्रीम पॉलीसिलिकॉन उत्पादन क्षमता और वेरी की डाउनस्ट्रीम सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता के संयोजन से स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को गति मिलने की उम्मीद है.

यूनाइटेड सोलर की गतिविधियां ओमान में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा दे रही हैं. अब तक कंपनी 240 से अधिक ओमानी नागरिकों को कुशल रोजगार दे चुकी है और प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है. इसके अलावा, यह फैक्ट्री भविष्य में सिलिकॉन मेटल माइनिंग, सोलर सेल विकास और 700 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट जैसे बड़े औद्योगिक इकोसिस्टम की नींव भी रखेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

20 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

20 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

16 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago