✕

होम / बिजनेस / दिल्ली में वोट डालिए और इस फूड डिलीवरी कंपनी से लीजिए 50 % डिस्‍काउंट

दिल्ली में वोट डालिए और इस फूड डिलीवरी कंपनी से लीजिए 50 % डिस्‍काउंट

वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इलेक्‍शन कमिशन के साथ कई निजी कंपनियां भी कई प्रकार के ऑफर दे रही हैं. उनकी ये कोशिश हर वर्ग के लोगों में अपना असर छोड़ सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में लोकसभा चुनावों का दौर है और वोटर अवेयरनस के लिए चुनाव आयोग से लेकर कई कंपनियां अपना कैंपेन चला रही हैं. इसी कड़ी में फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने दिल्‍ली वालों के लिए ऑफर निकाला है जिसमें वोट डालने वाले आदमी को खाना ऑर्डर करने पर 50 प्रतिशत तक का डाइनआउट डिस्‍काउंट दिया जाएगा. इसके लिए ग्राहक को उंगुली पर वोट का निशान दिखाना होगा. स्विगी के इस ऑफर का आनंद दिल्‍ली के कई नामी रेस्‍टोरेंट और बॉर में लिया जा सकता है.

इन रेस्‍टोरेंट में ले सकते हैं 50 प्रतिशत डिस्‍काउंट का आनंद

स्विगी की ओर से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के इस प्रयास के तहत इस ऑफर का फायदा वैसे तो कई रेस्‍टोरेंट में लिया जा सकता है. लेकिन जिन बड़े बॉर और रेस्‍टोरेंट में इसका आनंद लिया जा सकता है उनमें मिनिस्ट्री ऑफ बीयर, द दारजी बार एंड किचन, चिडो, ब्रूओक्रेट : ब्रूअरी स्काईबार एंड किचन, वियतनोम व अन्य लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स में अपने डाइन-इन बिल पर 50 प्रतिशत तक की छूट का आनंद उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Reliance Retail से कौन खरीद रहा है 36000 करोड़ के उपकरण, इस सौदे से इन्‍हें मिलेगी टक्‍कर

क्‍या बोले कंपनी के डाइनआउट इंचार्ज

इस पहल को लेकर स्विगी डाइनआउट के प्रमुख स्वप्निल बाजपेयी ने कहा, ‘मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि यह एक विशेषाधिकार और जिम्मेदारी भी है. नागरिकों की सक्रियता बढ़ाने के लिए शहर के टॉप रेस्टोरेंट्स से हाथ मिलाकर स्विगी डाइनआउट को खुशी हो रही है. हम दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील कर रहे हैं. मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करने की संतुष्टि के साथ अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन करने से ज्यादा आनंददायक और क्या हो सकता है. हमें उम्मीद है कि लोग अपने इस लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे और देश के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगे.

दिल्‍ली में छठे चरण में कल होना है मतदान

दिल्‍ली में छठे चरण के मतदान में शनिवार को मतदान होना है. दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए प्रचार गुरुवार को ही थम चुका है. दिल्‍ली में पहली बार ऐसा हो रहा है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली में 18 से 44 वर्ष के मतदाता अधिक हैं. इसलिए इस उम्र के युवा मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. दिल्ली में 22 जनवरी को जारी मतदाता सूची में कुल एक करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 मतदाता शामिल थे. तब 18 से 38 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 45 प्रतिशत थी. 22 जनवरी के बाद तीन महीने में करीब पौने नौ लाख नए मतदाता जुड़े.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

13 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.