✕

होम / बिजनेस / कई प्लांट्स को बंद करने की बना रही योजना Volkswagen, हजारों स्टाफ की भी करेगी छंटनी

कई प्लांट्स को बंद करने की बना रही योजना Volkswagen, हजारों स्टाफ की भी करेगी छंटनी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अगले दो साल तक इंक्रीमेंट भी नहीं देगी. साथ ही बोनस में कटौती की तैयारी भी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) भी संकट के दौर में आ गई है. कंपनी ने बड़ा कॉस्ट कटिंग प्लान तैयार किया है. इसके तहत कंपनी के कई प्लांट बंद किए जाएंगे. साथ ही सैलरी में भी 10 फीसदी की कटौती की जाएगी. इसके अलावा छंटनी की आशंका भी जताई जा रही है. इस बारे में जल्द ही कर्मचारी यूनियन को जानकारी दे दी जाएगी. यह कंपनी के कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका है. 

नहीं दिया जाएगा इंक्रीमेंट  

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फॉक्सवैगन जर्मनी के अपने कई प्लांट बंद करने का प्लान बना चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ ओलिवर ब्लूम (Oliver Blume) ने फॉक्सवैगन ग्रुप के लिए 4 अरब यूरो (4.3 अरब डॉलर) का कॉस्ट कटिंग प्लान बनाया है. कंपनी के 87 साल के इतिहास में ऐसे कदम पहली बार उठाए जा रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया है कि 10 फीसदी सैलरी कटौती के अलावा कंपनी ने फैसला लिया है कि 2025 और 2026 में इंक्रीमेंट भी नहीं दिए जाएंगे. बोनस में कटौती पर भी विचार किया जा रहा है.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी की वर्क्स काउंसिल की हेड डैनियल कैवालो ने कहा कि मैनेजमेंट इस बारे में काफी गंभीर है, यह बारगेनिंग का कोई प्रयास नहीं है. यह पहल जर्मनी के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप का अपने देश में प्लांट्स बेचने के प्लान का हिस्सा है.' हालांकि, उन्होंने इस बारे में साफ तौर पर यह नहीं बताया कि इससे कौन से प्लांट्स प्रभावित होंगे और फॉक्सवैगन के कुल कितने स्टाफ की छंटनी हो सकती है. जर्मनी में फॉक्सवैगन के तकरीबन 3,00,000 स्टाफ हैं.

इन प्लान का कर्मचारी कर सकते हैं भारी विरोध

रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि इन प्लान का कर्मचारी भारी विरोध कर सकते हैं. कर्मचारी यूनियन का कहना है कि कंपनी सिर्फ प्रॉफिट बनाने पर ध्यान दे रही है. मैनेजमेंट की विचारधारा सही नहीं है. फॉक्सवैगन ने सितंबर में रीस्ट्रक्चरिंग की जानकारी देकर कर्मचारियों को चौंका दिया था. कंपनी ने कहा था कि प्रोडक्शन की लागत बढ़ती जा रही है. इलेक्ट्रिक वेहिकल की तरफ जाने से उन्हें काफी खर्च करना पड़ रहा है. साथ ही चीन जैसे मार्केट में तगड़ा कम्पटीशन भी झेलना पड़ रहा है. कंपनी का दावा है कि ऐसा सभी कंपनियों के साथ हो रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

7 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

48 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

37 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago