होम / बिजनेस / यह टेलीकॉम कंपनी अब बिजली सेक्टर में उतरी, इन राज्यों में लगाएगी 50 लाख स्मार्ट मीटर

यह टेलीकॉम कंपनी अब बिजली सेक्टर में उतरी, इन राज्यों में लगाएगी 50 लाख स्मार्ट मीटर

टेलीकॉम सेक्टर में काम कर रही एक बड़ी कंपनी अब बिजली सेक्टर में उतर रही है. कंपनी को देश के दो आबादी के लिहाज से बड़े राज्यों में 50 लाख बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः टेलीकॉम सेक्टर में काम कर रही एक बड़ी कंपनी अब बिजली सेक्टर में उतर रही है. कंपनी को देश के दो आबादी के लिहाज से बड़े राज्यों में 50 लाख बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका मिला है. वोडाफोन आइडिया को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) से हाथ मिलाया है.

कंपनी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 33.3 लाख अतिरिक्त ‘स्मार्ट मीटर’ लगाएगी. वीआई और ईईएसएल ने संयुक्त बयान में कहा कि एक साझेदारी के तहत इन दोनों राज्यों में पहले ही 16.7 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं.

इंटरनेट ऑफ थिंग्स का है स्मार्टमीटर 

वीआई ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बिजली वितरण कंपनियों के लिए ‘एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना’ को लेकर ईईएसएल के साथ पार्टनरशिप की है. दोनों राज्यों में अबतक 16.7 लाख वीआइओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) सक्षम स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. समझौते के तहत कुल मिलाकर 50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

मीटर रीडिंग में हुआ सुधार

बयान के अनुसार, ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ से लैस स्मार्ट मीटर के कारण मासिक मीटर रीडिंग में काफी सुधार हुआ है. स्मार्ट मीटर लगाने से बिल और संग्रह दक्षता में सुधार को भी मदद मिली है जिससे बिजली वितरण कंपनियों के राजस्व में भारी वृद्धि हुई है.

बढ़ गया है बिजली बिल का कलेक्शन

ईईएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा, ‘ईईएसएल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की वितरण कंपनियों में नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए वोडाफोन आइडिया से आईओटी सेवाएं ली हैं. ईईएसएल स्मार्ट मीटर बिजली बिल का कलेक्शन बढ़ाकर देश के ऊर्जा परिदृश्य को बदल रहे हैं. इससे संचालन और रखरखाव लागत कम होने के साथ सेवा गुणवत्ता बेहतर हुई है.’

VIDEO: एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

4 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

7 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

3 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

7 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago