होम / बिजनेस / गहरे संकट में फंसी Vodafone Idea, बंद हो जायेगी कंपनी?

गहरे संकट में फंसी Vodafone Idea, बंद हो जायेगी कंपनी?

इस वक्त इन्फ्लेशन RBI द्वारा सुझाए गए लेवल से ऊपर है जिसकी वजह से 2024 के आम चुनाव खत्म होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां रेट्स में भी इजाफा कर सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेलिकॉम के क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच वोडाफोन आइडिया बहुत बड़े संकट में नजर आ रही है. जहां एक तरफ कंपनी पर कर्जा बढ़ता जा रहा है वहीं, दूसरी तरफ कंपनी जरूरी फंड्स को भी इकट्ठा नहीं कर पा रही है. एक घरेलु फर्म का मानना है कि बढ़ते कॉम्पिटिशन से पैदा हुई चुनौतियों की वजह से कंपनी की हालत बाद से बदतर होती जा रही है और अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही कंपनी बंद भी हो सकती है. 

कंपनी नहीं कर पाएगी 5G की शुरुआत?
इतना ही नहीं इस घरेलु फर्म ने यह दावा भी किया है कि इस वक्त इन्फ्लेशन भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) द्वारा सुझाए गए लेवल से ऊपर है जिसकी वजह से 2024 के आम चुनाव खत्म हो जाने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अपने रेट्स में भी इजाफा कर सकती हैं. कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि शुल्क दरों में बढ़त नहीं हुई है जिसकी वजह से वोडाफोन आइडिया जरूरी इन्वेस्टमेंट के द्वारा 5G सुविधाओं की शुरुआत नहीं कर पाएगी और इससे कंपनी के ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा कम हो जायेगी.  

बंद हो सकती है वोडाफोन आइडिया
इतना ही नहीं ग्राहकों की संख्या कम होने से पहले से मौजूद पैसे जुटाने की समस्या और विकराल रूप धारण कर लेगी. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि इसके चलते टेलिकॉम क्षेत्र में केवल दो ही कंपनियां, एयरटेल और रिलायंस जिओ रह जायेंगी. ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि, टेलिकॉम कंपनियां 2024 के आम चुनावों के बाद यानि जून 2024 के बाद अपने रेट बढ़ा सकती हैं. इसका एक कारण इन्फ्लेशन का RBI द्वारा तय किये गए लेवल से ऊपर होना और राज्यों में होने वाले चुनाव हैं. 

कंपनी को इकट्ठे करने होंगे पैसे
इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर वोडाफोन को अपना 4G का दायरा बढ़ाना है और 5G सेवाओं को शुरू करना है तो उसके लिए कंपनी को अपनी इन्वेस्टमेंट बढ़ानी पड़ेगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, अगर कंपनी इन्वेस्ट नहीं करती है तो मार्केट में उसकी हिस्सेदारी कम होती जायेगी. कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने वोडाफोन आइडिया की रेटिंग को भी खारिज कर दिया है और बिलकुल साफ तौर पर कहा है कि, 2.3 लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का कर्ज उतारने और मार्केट में कम होती अपनी हिस्सेदारी की आशंका को देखते हुए पैसे इकट्ठा करना कंपनी के लिए लगभग नामुमकिन है. 
 
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को मिला धमाकेदार तोहफा, शताब्दी से भी तेज पहुंचाएगी ये ट्रेन!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

12 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

12 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

14 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

15 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

12 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

12 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

14 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

18 hours ago