✕

होम / बिजनेस / आज आ रहा है Vodafone Idea का FPO, दांव लगाएं या दूरी बनाएं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

आज आ रहा है Vodafone Idea का FPO, दांव लगाएं या दूरी बनाएं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

आज यानी 18 अप्रैल को टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का FPO आने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकट से गुजर रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Voda Idea- VI) का FPO यानी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर आज खुल रहा है. 18 हजार करोड़ रुपए के इस FPO को अब तक का सबसे बड़ा फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर माना जा रहा है. कंपनी ने इस इश्यू के लिए प्राइज बैंड मौजूदा भाव से 17-29 फीसदी के डिस्काउंट पर फिक्स किया है. VI के शेयर 16 अप्रैल को 12.90 रुपए पर बंद हुए थे और इश्यू के लिए प्राइज बैंड 10-11 रुपए रखा गया है. वोडा आइडिया के इस FPO को लेकर काफी चर्चा है, ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि इस पर दांव लगाना चाहिए या नहीं?   

कंपनी पर है कर्ज का बोझ 
वोडाफोन आइडिया वित्तीय परेशानियों का सामना कर रही है और उसे प्रतियोगी कंपनियों से टक्कर के लिए फंड की जरूरत है. इसलिए कंपनी FPO लेकर आई है. दरअसल, कंपनी योजना डेट और इक्विटी के जरिए करीब 45 हजार करोड़ रुपए जुटाना चाहती है और यह एफपीओ इसी का हिस्सा है. इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी सबसे पहले बकाया चुकाने में करेगी. वित्त वर्ष 2023-24 के शुरुआती नौ महीनों में वोडा आइडिया को 23,564 करोड़ रुपए का भारी-भरकम घाटा हुआ था. कंपनी पर कर्ज का बोझ भी काफी ज्यादा है. पिछले साल दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार, VI को 2.15 लाख करोड़ रुपए का कर्जा चुकाना है. इतना ही नहीं, कंपनी पर स्पेक्ट्रम का 58,254 करोड़ रुपए भी बकाया है. 

ये भी पढ़ें - BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

कहां इस्तेमाल होगा पैसा?
FPO की बात करें, तो इसके तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे. इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और बाकी 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि VI एफपीओ से मिले 12750 करो़ड रुपए का इस्तेमाल नेटवर्क विस्तार के लिए इक्विपमेंट खरीदने पर करेगी. जबकि 2,175.31 करोड़ रुपए का इस्तेमाल स्पेक्ट्रम का कुछ बकाया चुकाने पर होगा. कंपनी के लिए इस FPO का सफल होना बेहद जरूरी है.  

कई आशंकाएं मौजूद 
अब जानते हैं कि क्या अब तक के सबसे बड़े इस FPO में पैसा लगाया जाए या नहीं. वोडाफोन आइडिया की बैलेंसशीट अच्छी नहीं रही है. कंपनी को रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से तगड़ा कॉम्पटीशन मिल रहा है. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. एक मीडिया रिपोर्ट में मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे के हवाले से बताया गया है कि जियो और एयरटेल से प्रतियोगिता में कंपनी लगातार अपने सब्सक्राइबर्स गंवा रही है, इसका घाटा भी बढ़ रहा है. इसके मद्देनजर FPO में पैसा लगाने से बचना चाहिए. वहीं, एक अन्य एक्सपर्ट ने भी इस एफपीओ से दूर रहने की सलाह दी है. उनका कहना है कि निकट भविष्य में वोडाफोन आइडिया के ट्रैक पर आने की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है. लिहाजा एफपीओ में पैसे लगाने से पहले निवेशकों को सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के साथ सबसे बड़ा जोखिम ये है कि उसके यूजर्स लगातार घट रहे हैं. इसके अलावा, उसे समय-समय पर कर्ज और बकाया का बोझ भी कम करना होगा, जो उसकी आर्थिक सेहत को और हिला सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 minute ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

28 minutes ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

3 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें