होम / बिजनेस / Go First की हिस्सेदारी कब्जाने के लिए एक्टिव हुई ये विदेशी Airline

Go First की हिस्सेदारी कब्जाने के लिए एक्टिव हुई ये विदेशी Airline

ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक अपने इंटरनेशनल नेटवर्क का दायरा बढ़ाने में लगी है. कंपनी लंदन से बेंगलुरु डेली फ्लाइट ऑपरेट करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बजट एयरलाइन Go First के मुश्किलों के भंवर में फंसने के बाद दूसरी विमान कंपनियां इस मौके को भुनाने की कोशिशों में लग गई हैं. इसी क्रम में कई डोमेस्टिक रूट्स पर हवाई किराया इंटरनेशनल फ्लाइट्स से भी महंगा हो गया है. कोरोना महामारी का प्रभाव खत्म होते ही एविएशन सेक्टर में फिर से बहार लौट आई है. घरेलू के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है. ऐसे में Go First की उड़ानें रद्द होने से बाकी कंपनियों को उसकी हिस्सेदारी कब्जाने का मौका मिल गया है. इस बीच, वर्जिन अटलांटिक (Virgin Atlantic) ने भी भारत को लेकर एक घोषणा की है.   

सेवाओं का करेगी विस्तार   
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्जिन अटलांटिक (Virgin Atlantic) लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु के बीच नई दैनिक उड़ान की शुरुआत करने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वो भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी. वर्जिन अटलांटिक ने भारत को लेकर अपनी पूरी प्लानिंग के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन इतना जरूर किया है कि यहां अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी. दरअसल, यह ब्रिटिश एयरलाइन अपने इंटरनेशनल नेटवर्क का दायरा बढ़ाने में लगी है और भारत के एविएशन मार्केट में उसे संभावनाएं नजर आ रही हैं. 

IndiGo से है समझौता
वर्जिन अटलांटिक अगले साल 31 मार्च से लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से बेंगलुरु (London-Bengaluru Flight) के बीच डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि नई सेवा एयरलाइन के इंटरनेशनल नेटवर्क को मजबूती देगी और यह कंपनी की भारत में चौथी दैनिक सर्विस होगी. बता दें कि कोरोना महामारी ने बाकी एयरलाइन्स की तरह Richard Branson की इस कंपनी को भी काफी प्रभावित किया था. अब जब स्थिति सामान्य हो गई है, तो कंपनी वापस ग्रोथ की राह पर लौट आई है. Virgin Atlantic ने भारत में अपनी मौजूदगी के लिए देश की नंबर वन एयरलाइन इंडिगो (Indigo) के साथ कोडशेयर डील की हुई है, जिसके तहत भारत के 34 डेस्टिनेशन को कवर किया जाता है.

क्या होती है कोडशेयर डील? 
IndiGo और Virgin Atlantic के बीच पिछले साल अगस्त में एक कोडशेयर समझौता हुआ था. इसके तहत 27 सितंबर से कोडशेयर उड़ानें संचालित हुई थीं. कोडशेयरिंग के तहत कोई भी एयरलाइन यात्रियों को अपनी भागीदार विमान कंपनी के टिकट बुक करने की सुविधा देती है. ऐसे में एयरलाइन उन गंतव्यों के लिए बिना किसी रुकावट के सेवा दे सकती है, जहां उसकी उपस्थिति नहीं है. इस समझौते के तहत वर्जिन अटलांटिक, इंडिगो की उड़ानों पर सवार होने वाले यात्रियों को टिकट बेच सकती है. वर्जिन अटलांटिक की फिलहाल लंदन के लिए डेली फ्लाइट्स हैं. इनमें से दो उड़ानें दिल्ली और एक मुंबई से है. अब कंपनी हीथ्रो हवाईअड्डे से बेंगलुरु की दैनिक फ्लाइट शुरू करने जा रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

1 hour ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

2 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

11 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

16 hours ago

बड़ी खबरें