✕

होम / बिजनेस / ₹2035 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Vikran Engineering के शेयरों में उछाल, 15% की तेजी दर्ज

₹2035 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Vikran Engineering के शेयरों में उछाल, 15% की तेजी दर्ज

₹2035 करोड़ के इस सोलर मेगा ऑर्डर ने न सिर्फ विक्रान इंजीनियरिंग की कारोबारी स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा भी बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़ी विक्रान इंजीनियरिंग (Vikran Engineering) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी को ₹2035 करोड़ से ज्यादा के सोलर प्रोजेक्ट का बड़ा ईपीसी ऑर्डर मिलने की खबर के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ा और शेयर एक ही दिन में रॉकेट की तरह चढ़ गए. आज कंपनी के शेयर में 15 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है.

शेयर में आई इतनी तेजी

ऑर्डर मिलने की सूचना सामने आते ही विक्रान इंजीनियरिंग के शेयरों में करीब 15 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई. बीएसई पर शेयर 99.80 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो हालिया सत्रों में इसका मजबूत स्तर माना जा रहा है. खबर लिखे जाने तक यह शेयर 11.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.87 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का जिम्मा

कंपनी को यह बड़ा ईपीसी ऑर्डर ओनिक्स रिन्यूएबल्स लिमिटेड से मिला है. इसके तहत महाराष्ट्र के कई स्थानों पर 600 मेगावाट एसी सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट का विकास किया जाएगा. इस परियोजना की कुल लागत ₹2035.26 करोड़ बताई गई है.

12 महीनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 23 दिसंबर को आवंटित किया गया है और इसे टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा. काम के दायरे में डिजाइन, इंजीनियरिंग, खरीद, इंस्टॉलेशन, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ-साथ सोलर पीवी मॉड्यूल और इन्वर्टर जैसे अहम उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है. कंपनी का लक्ष्य 12 महीनों के भीतर परियोजना को पूरा करना है. 

विक्रान इंजीनियरिंग के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राकेश मरखेडकर ने कहा कि यह ऑर्डर कंपनी के लिए एक अहम मील का पत्थर है. यह रिन्यूएबल एनर्जी ईपीसी कारोबार में मजबूत बढ़त और बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स को समय पर व गुणवत्ता के साथ पूरा करने की क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है.

ऑर्डर बुक और पोर्टफोलियो को मिलेगा बल

कंपनी के मुताबिक यह जीत उसकी ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगी. साथ ही यह सोलर ईपीसी के साथ-साथ बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, जल बुनियादी ढांचा और रेलवे विद्युतीकरण जैसे क्षेत्रों में उसकी मौजूदगी को भी समर्थन देती है.

धर्मेश शाह द्वारा स्थापित विक्रान इंजीनियरिंग एक विविधतापूर्ण ईपीसी कंपनी है. कंपनी की पहचान बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, जल परियोजनाओं, रेलवे विद्युतीकरण के साथ-साथ सोलर ईपीसी और स्मार्ट मीटरिंग में तेजी से बढ़ते कारोबार के लिए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

18 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

18 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

19 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

15 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.